*प्रशासन गांव की ओर अभियान* *अरनिया मामादेव के राजस्‍व शिविर में कलेक्‍टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्‍याएं, निराकरण के दिए निर्देश*

जन जागृति संगम 9302003334


नीमच 27 दिसम्‍बर 2025, जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जिले के गांवो में ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं के त्‍वरित निराकरण के लिए विशेष राजस्‍व शिविर आयोजित किए जा रहे है। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जावद तहसील के ग्राम अरनिया मामादेव में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्‍होने ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। कलेक्‍टर ने जल निगम की क्रियान्‍वयन एजेंसी डी.बी.एल.द्वारा पाईप लाईन डालने के दौरान गांव की पुलिया क्षतिग्रस्‍त हो जाने पर, ग्रामीणों की मांग पर पुलिया की तत्‍काल मरम्‍मत करवाने के निर्देश जल निगम को दिए। बांगरेड के मोहनलाल द्वारा गांव के ही किशन भावसिह बंजारा व उनके परिजनों द्वारा अवरूद्ध किया गया रास्‍ता खुलवाने की मांग पर कलेक्‍टर ने तहसीलदार को मौके पर जाकर रास्‍ता विवाद का समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर कलेक्‍टर ने गांव के पुराने स्‍कूल के भवन को डिस्‍मेटल करने के प्राप्‍त प्रस्‍ताव पर त्‍वरित कार्यवाही का विश्‍वास भी ग्रामीणों को दिलाया। ग्रामीणों ने गांव अरनिया मामादेव व देपालपुरा में नवीन आंगनवाडी केंद्र भवन निर्माण, गांव में नाली निर्माण, गांव में सोसायटी के खाद गोदाम से खाद वितरण प्रारंभ करवाने की मांग पर भी कलेक्‍टर ने समुचित कार्यवाही के निर्देश दिए है।
   
 
कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर स्‍कूल, आंगनवाडी का नियमित संचालन, खाद वितरण यूरिया वितरण की भी जानकारी ली। उन्‍होने आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से सभी बच्‍चों व गर्भवती माताओं का सम्‍पूर्ण टीकाकरण, SAM एवं MAM श्रेणी के बच्‍चों को एन.आर.सी. में भर्ती करवाने संबंधी जानकारी भी ली।
इस मौके पर एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी, तहसीलदार श्री नवीन गर्ग, नायब तहसीलदार श्री कमलेश डुडवे सहित अन्‍य अधिकारी एवं राजस्‍व तथ विभिन्‍न विभागों का ग्रामीण अमला एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*