*कांग्रेस नेता ने मोर का शिकार किया, मांस पकाते गिरफ्तार:हिस्ट्रीशीटर के साथ अपने खेत पर कर रहा था पार्टी, दो साथियों को भी पकड़ा*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
उदयपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता अपने हिस्ट्रीशीटर दोस्त के साथ मिलकर नॉनवेज पार्टी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर का शिकार पकाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना रविवार शाम 7 बजे ऋषभदेव के बीलख गांव की है। वन विभाग की टीम ने जांच के बाद मोर का शिकार होने की पुष्टि की।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल।
हिस्ट्रीशीटर पर 50 से ज्यादा केस दर्ज
ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी ने बताया कि रविवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बीलख गांव में मोर का शिकार कर पार्टी की जा रही है। पुलिस टीम पहुंची तो कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल (45) के खेत पर मोर के शिकार को पकाकर खाने की तैयारी हो रही थी।
रूपलाल के खेत में एक कमरा बना है। इसी कमरे में तीनों लोग नॉनवेज पार्टी कर रहे थे। रूपलाल के साथ हिस्ट्रीशीटर अर्जुन मीणा (55) और उसका दोस्त राकेश मीणा (38) भी था।
पुलिस ने मौके से ही रूपलाल, अर्जुन और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। अर्जुन के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 16 से अधिक मामले राजस्थान में दर्ज हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें