*मरीज ने युवती पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, VIDEO:सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई; पूछने पर आरोपी बोला- बस ऐसे ही हो गया*
जन जागृति संगम 9302003334
उदयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एक मरीज ने दूसरे मरीज पर कैंची से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मरीज अर्धनग्न हालत में अपने बेड से उठकर पास के बेड पर लेटी युवती के पास पहुंचा और अचानक कैंची उठाकर हमला कर दिया।
हमले में युवती के सिर और छाती पर चोटें आईं है। घटना के वक्त वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। हॉस्पिटल स्टाफ दौड़कर पहुंचा और हमलावर को वहां से हटाया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।
हॉस्पिटल में मरीज पर हमले की घटना हिरण मगरी थाना क्षेत्र के कनक हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह करीब 6:41 बजे हुई। सूचना पर हिरण मगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मरीज को हिरासत में ले लिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें