*कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने किया प्रस्तावित नीमच रिंग रोड़ का निरीक्षण*

जन जागृति संगम न्यूज़
 दिनेश यादव नीमच


कलेक्टर श्री हिमांशु चंदा ने मंगलवार को नीमच शहर के प्रस्तावित रिंग रोड़ चीताखेड़ा मेन रोड़ से जयसिहपुरा होते हुए डूंगलावदा तक के रिंग रोड़ का निरीक्षण कर रिंग रोड़ निर्माण के लिए उपलब्ध शासकीय जमीन, निजी जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही और रिंग रोड़ निर्माण के लिए जमीन पर सीमा चिंह लगाने के कार्य का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होने भू-अर्जन की कार्यवाही तेजी से पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने निरीक्षण दौरान अवगत कराया, कि 21.10 कि.मी. के इस रिंगरोड़ नीमच बायपास व्हाया जयसिहपुरा, बघाना, नयागांव की स्वीकृत लागत 116.67 करोड़ है। प्रस्तावित रिंगरोड़ से जयसिंहपुरा, अरनिया कुमार, धनेरिया कलां, खडावदा, चंगेरा एवं सगराना के ग्रामीणों और किसानों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस निरीक्षण दौरान एडीएम श्री बी. एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू, तहसीलदार श्री संजय मालवीय, डॉ. अजेन्द्रनाथ प्रजापति, राजस्व व लोक निर्माण विभाग की टीम, सदस्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*