*शा.क.उ.मा.वि.सिंगोली में वार्षिकोत्‍सव समारोह सम्‍पन्‍न* *विधायक श्री सखलेचा ने विद्यार्थियों से शिक्षा में ए.आई. के उपयोग का किया आव्‍हान*

जन जागृति संगम 9302003334:


नीमच 20 जनवरी 2026, शासकीय कन्या उ.मा.वि.सिंगोली में चार दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन समारोह मंगलवार को विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा के मुख्‍य आतिथ्‍य में सम्पन्न हुआ। 


वार्षिक उत्सव तहत खेलकूद, साहित्यिक प्रतियोगिता, स्नेहभोज एवं सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश जैन भाया , उपाध्यक्ष श्री मोतीलाल धाकड़, श्री अशोक (विक्रम) सोनी, श्री लोकेश पटवा व सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल धाकड़ उपस्थित थे।
       
विधायक श्री सखलेचा ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्‍था प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र जोशी ने सभी अतिथियों का पुष्पहारों से स्‍वागत किया।
      

विधायक श्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा, कि शिक्षा में ए.आई. का प्रयोग कर जीवन को सफल बनाने के गुण बताए। साथ ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु स्टाफ सदस्यों से चर्चा कर सुझाव लिए। छात्राओं एवं शिक्षकों की मांग पर भौतिक एवं रसायन प्रयोगशाला हेतु एक कक्ष निर्माण की घोषणा विधायक ने की।
     
 
गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी बनाने के लिए विधायक ने सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाईन इंग्लिश स्पॉकन कोर्स में उपस्थिति होने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षकगण एवं विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे। उक्‍त जानकारीf संस्‍था के प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र जोशी ने दी।
***

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*