*ईको क्लब शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण संबधी गतिविधियां आयोजित*

जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334


मनासा/-
शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ  महाविद्यालय, मनासा में आज दिनांक  21 जनवरी को महाविद्यालयीन ईको क्लब गतिविधी अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त एवं कचरा मुक्त परिसर के संकल्प के साथ एक व्यापक साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। 



कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम एल धाकड़ द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। इसके पश्चात इको-क्लब, बागवानी क्लब तथा विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने परिसर के कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, उद्यान एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान प्लास्टिक अपशिष्ट, कागज, जैविक कचरा आदि को अलग-अलग एकत्र कर कचरा पृथक्करण का संदेश भी दिया गया। 


प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि “स्वच्छ परिसर केवल सौंदर्य का विषय नहीं, बल्कि स्वास्थ्य एवं सतत विकास की दिशा में एक आवश्यक कदम है।” उन्होंने विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन  इको क्लब प्रभारी प्रो मुकेश मालवीय द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। यह साफ-सफाई अभियान महाविद्यालय को प्लास्टिक मुक्त एवं कचरा मुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिससे विद्यार्थियों एवं स्टाफ में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*