*संस्था जन साहस द्वारा बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

//मनासा//-
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर संस्था जन साहस द्वारा एसबीआई फाउंडेशन व एसबीआई लाइफ के सहयोग से गरिमा शिक्षा केंद्र पिपलिया हाड़ी व मनासा में स्थित झुग्गी बस्ती में निवासरत जरूरतमंद बच्चों के साथ यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 


कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को पतंग एवं तिल-गुड़ के लड्डू वितरित किए गए, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।



इस अवसर पर जन साहस संस्था से जिला समन्वयक जितेन्द्र कुमार सुनार्तिया द्वारा बच्चों को पतंग उड़ाते समय सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों बरतने की जानकारी दी गई। उन्होंने चाइनीज धागे (मांझा) के उपयोग से होने वाले नुकसान व दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रयोग से बचने की अपील की तथा सुरक्षित तरीके से पर्व मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पारंपरिक त्योहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आपसी भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करना एवं सुरक्षित पर्व मनाने का संदेश देना रहा। आयोजन से बच्चों एवं समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा एवं उल्लास का वातावरण बना। 


इस अवसर पर जन साहस संस्था से प्रोडक्शन सुपरवाइजर समीर मंसूरी, धर्मा मालवीय, नवीन मालवीय सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*