*भाजपा को मिला नया नेतृत्व, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक सखलेचा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को नई दिशा मिलने की उम्मीदों के बीच मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। यह शिष्टाचार भेंट नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई, जहाँ विधायक श्री सखलेचा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सखलेचा ने कहा कि श्री नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेगी तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।

विधायक श्री सखलेचा ने यह भी कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपने मूल मंत्र के रूप में अपनाया है। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी देशभर में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेगी।

पूर्व मंत्री सखलेचा ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को चुने जाने पर बड़ा हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि नितिन नबीन जी के नेतृत्व में संगठन ओर अधिक सशक्त होकर सेवा सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति देगा। 

विधायक श्री सखलेचा ने बताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के संकल्प को ओर मजबूती मिलेगी तथा पार्टी राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना के नये शिखर को छुएगी। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में सेवा सुशासन और राष्टनिर्माण का पर्याय बनी है और अब प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नितिन नबीन का संगठन कौशल भरतीय जनता पार्टी को जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को नई दिशा प्रदान करेगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*