*शिक्षक ही बच्चों का सच्चा भाग्य विधाता होता है : श्रीमती देवरिया* *छात्रों का सर्वांगीण विकास ही शिक्षकों का अंतिम ध्येय होना चाहिए : मिस टेरेसा मिंज*

जन जाग्रति संगम न्यूज 
9302003334



पिपलिया मंडी: शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया स्टेशन में वार्षिक स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर दिनांक 16 जनवरी 2026 शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राकेश जी गोयल मंडल अध्यक्ष भाजपा पिपलिया मंडी, कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा सुनील देवरिया अध्यक्ष नगर परिषद पिपलिया मंडी


,विशेष अतिथिगण माननीय भारतसिंह सोनगरा उपाध्यक्ष नगर परिषद पिपलिया मंडी, अंकित चिंटू जी शर्मा भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अशोकजी गुर्जर मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा चंद्रप्रकाशजी देवड़ा महावीरजी कोठारी मंडल महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा मनोहरजी महामाया मंडल महामंत्री पिपलिया मंडल डॉ कृष्णा जी पाटीदार जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल जी नागर, युनुस सर अपेक्स कंप्यूटर की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना और वंदना के साथ किया गया, सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सत्कार.. संस्था के प्राचार्य श्री बी.आर. सिसोदिया एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया, तत्पश्चात प्राचार्य श्री सिसोदिया द्वारा विद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन वाचन करते हुए शाला के बेहतर अनुशासन प्रबंधन और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम सहित पिछले तीन वर्षों की विभिन्न बहुआयामी उपलब्धियों और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम से जुड़ा सार्थक पक्ष रखा गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर की प्रमुख नागरिक एवं नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती इन्दिरा सुनील जी देवरिया जी के द्वारा गुरुओं की महिमा का गुणगान करते हुए उन्हें माता-पिता से भी श्रेष्ठ बताते हुए छात्रों को कड़ी मेहनत और निष्ठा के साथ अध्ययन करके अपने गुरुजनों की आज्ञा का पालन करने की बात कही, और साथ ही साथ यह भी कहा कि नगर के किसी भी शासकीय विद्यालय में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने देंगे और जितनी हो सकेगी मप्र शासन और नगरीय प्रशासन के द्वारा संस्थाओं को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, मुख्य अतिथि श्री राकेश जी गोयल के द्वारा छात्रों को ईमानदारी और निष्ठा से पढ़ाई करके राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया श्री गोयल ने विश्वास दिलाया कि आप सदैव छात्रहित में काम करें हम आपके साथ हैं, अन्य सभी अतिथियों द्वारा भी अपने उद्बोधन के माध्यम से राष्ट्रीय विकास में अपना योगदान देने के लिए छात्रों का आह्वान किया, छात्रों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम में देशभक्ति और बेहतर शिक्षा प्रबंधन पर आधारित एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया जिसमें अमन और भूपेंद्र की प्रस्तुतियां सभी को मंत्रमुग्ध कर गई। वही अमन को श्रीमती इंदिरा सुनील जी देवरिया द्वारा ₹1000 नगद पुरस्कार की प्रदान किया गया।
   

दूसरे दिन के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला शिक्षा अधिकारी महोदया सुश्री टेरेसा मिंज मैडम, विशेष अतिथिगण श्री रमेश जी तेलकार वरिष्ठ पत्रकार, बाबूलाल जी नागर वरिष्ठ पत्रकार, श्री प्रकाश जी बंसल अधिमान्य पत्रकार, रमेश जी झांवर वरिष्ठ पत्रकार महोदय द्वारा सर्वप्रथम मां वीणा पाणिनि को नमन वंदन करने के बाद विद्यालय के होनहार प्रतिभावान छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रतिभा का जौहर दिखाते हुए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले छात्रों को गोल्ड एवं सिल्वर मेडल पहनाकर प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की गई, जिला शिक्षा अधिकारी महोदया मंदसौर सुश्री मिंज मैडम के द्वारा बताया गया कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना ही शिक्षक का सच्चा कर्तव्य होता है, साथ ही आपने बताया कि प्रत्येक छात्र के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना ही शिक्षा और शिक्षकों का अंतिम ध्येय हैं, आप सभी शिक्षक ईमानदारी और निष्ठा से अपना कार्य करें तो निश्चित रूप से आपकी प्रशंसाएं आपके पीछे से होती रहेगी, शिक्षक ही किसी राष्ट्र का सच्चा राष्ट्र निर्माता होता है उसे अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी और निष्ठा से अध्यापन कार्य करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित ज्ञापित करना जरूरी है।
     
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिवार का स्नेह समता स्नेह भोज आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार और गणमान्य द्वारा स्नेह भोज किया। कार्यक्रम का संचालन निर्मल कुमार सुनार्थी एवं अंजुम शाह द्वारा किया गया, अंत में प्राचार्य श्री सिसोदिया द्वारा कार्यक्रम को शिखर तक पहुंचाने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले सभी गणमान्यों का आभार प्रकट किया गया।🔥🔥 जनहितमें जारी

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*