*संत शिरोमणि मां कर्मा जयंती महोत्सव 15 मार्च को भव्य रूप से मनाया जाएगा*

जन जागृति संगम न्यूज 

*भोपाल से पत्रकार श्रीराम साहू*


छिंदवाड़ा : तैलीक समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि मां कर्मा जी का जन्मोत्सव तिथि पाप मोचनी एकादशी 15 मार्च 2026 दिन रविवार को स्थान - कर्मा लॉन , साहू समाज मंगल भवन, सिवनी रोड में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की जाएगी।

जिला साहू सभा के महासचिव हरीश चुन्नीलाल साहू ने बताया कि इस वर्ष भी स्वजातीय बंधुओं के तन मन धन के सहयोग से विशाल वाहन रैली, मां कर्मा की पूजन महाआरती, छप्पन भोग, रंगारंग सांस्कृतिक एवं अतिथि सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है , तत्पश्चात पारितोषिक वितरण और भोजन महाप्रसादी की व्यवस्था रहेगी।

विदित रहे - जिला साहू सभा ने सामाजिक एकता और अखंडता बनाए रखने एवं सामाजिक दानदाताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाब को कम करने के उद्देश्य से इस वर्ष का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय तेली महासंगठन इकाई छिन्दवाड़ा को आपसी समन्वय से इस वर्ष सहमति प्रदान की है एवं आगामी वर्ष 2027 का सामूहिक विवाह सम्मेलन जिला साहू सभा छिंदवाड़ा द्वारा आयोजन दोनों संगठन के अनुबंध सहमति पत्र के आधार पर सुनिश्चित किया गया है |

कार्यक्रम को सफल बनाने साहू समाज सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र साहू , जिला अध्यक्ष कलीराम साहू , दुर्गा प्रसाद साहू, गणेश साहू , नरबदा साहू , पूनम साहू , सोनू साहू , संतोष साहू , विजय साहू , गोलू साहू , अशोक अंबिका साहू , राहुल साहू , मोहन साहू , सुभाष साहू , राजेश साहू ,  रश्मि साहू , नीतू साहू शारदा साहू अंकिता साहू चंद्रशेखर साहू शुभम् साहू आदि ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु