*पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान,सुभाष वाटिका एवं विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में पोधो कि देखभाल कर पिलाया पोधो को पानी*

जन जागृति संगम 
9302003334
   
                                 
नीमच/ प्राणी जगत को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण में जीवन जीने के लिए प्रकृति ने हमें शुद्ध वायु आक्सीजन एवं स्वस्थ वातावरण दिया बदले में हम स्वार्थ की खातिर प्रकृति को संवारने के बजाय वातावरण को प्रदुषित कर रहे हैं जो प्राणी जगत के लिए घातक है, आमजन एवं शहरवासियों को शुद्ध वायु आक्सीजन एवं स्वस्थ वातावरण मिले इस उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के सदस्य गण विगत 11 वर्षों से निरन्तर अभियान चला कर शहर को स्वच्छ सुंदर पर्यावरण युक्त प्रदूषण मुक्त बनाने में नि स्वार्थ भावना से जुटे हुए हैं 


अभियान के तहत संस्था सदस्यों ने रविवार दिनांक 22 फरवरी को प्रातः 7 से 8 बजे तक फुव्वारा चोक स्थित सुभाष वाटिका परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर गंदा कचरा एकत्रित कर ढेर लगाए इसके पश्चात हवाई अड्डा झांझरवाडा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर में रोपित 1401 पोधो कि सुरक्षा एवं देखभाल कर पोधो को पानी पिलाया एवं पोधो के आसपास निंदाई गुड़ाई कर खरपतवार कंटीली झाड़ियों की साफ-सफाई की गई इस अवसर पर संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन अग्रवाल ने बताया कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को विरासत में सुखद जीवन जीने के लिए शुद्ध एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, पेड़ पोंधे हमारे जीवन मित्र हैं इनकी सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है, 



इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छ स्वस्थ वातावरण मिले, संस्था द्वारा गत वर्ष हवाई अड्डा झांझरवाडा मार्ग स्थित विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका परिसर में 1401 से अधिक 60 से अधिक प्रजातियों के फलदार छायादार फुलदार ओषधि युक्त पोंधे रोपित किए गए थे जो शत प्रतिशत जीवित है, कभी उजाड़ पड़ी भुमि पर आज हरे भरे पोंधे लहलहाते हुए से विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियां तितलियां मंडरारी है तो जमी पर शंख पुष्पी ओषधि पोंधे भी निखर रहे हैं जो जैव विविधता को प्रदर्शित करती है, अभियान में संस्था संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव दुलीचंद कनेरिया, उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा आदि ने 3 घंटे श्रमदान कर सहभागिता निभाई उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा ने दी है,            राजकुमार सिन्हा उपाध्यक्ष संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*