जिला कलेक्टर मंदसौर जनसुनवाई में एकता जायसवाल मैडम और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तत्परता से सुनी 40 आवेदकों की समस्याएं🔥🔥🔥🔥🔥🔥
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
मंदसौर 3 फरवरी 26/ जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने 40 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो।
🔥🔥🔥🔥🔥
जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। पिपलियामंडी निवासी देउबाई ने पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी नरेन्द्र ने निजी भूमि का सिमांकन करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर शहर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मगराना निवासी बापूलाल ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मल्हारगढ़ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
🔥🔥🔥🔥🔥🔥
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में मजदूरी का भुगतान करवाने, पीएम सम्मान किसान सम्मान निधि का लाभ दिलवाने, सिमांकन करवाने, बिजली बिल प्रकरण का निराकरण करने, संबल योजना के आवेदन का निराकरण करवाने, नल जल योजना की अनियमितताएं दुर करने एवं शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। जिसको निराकरण के लिए संबंधित विभाग अधिकारी को दिए गए🔥🔥 जनहित में जारी🔥 ज्ञानेश प्रजापति

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें