अ.भा. वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ में मनाई संत रविदास जी की जन्म जयंती !

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334




जावरा - संत शिरोमणि रविदास जी की 649 वी जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री भैरुलाल खदेड़ा के मार्गदर्शन 


व रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी ओर नीमच जिला अध्यक्ष व नीमच, मंदसौर, रतलाम प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में रतलाम जिले की जावरा तहसील में सर्वप्रथम संत शिरोमणि रविदास जी की तस्वीर पर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित कर जावरा के जाटिया मोची समाज अध्यक्ष पीरुलाल जी जटिया को पुशमाला पहना सम्मानित कर संत शिरोमणि रविदास जी की जन्म जयंती मनाई गई !




इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री भेरूलाल खदेड़ा ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संत रविदास जी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु के नाम से जाने जाते थे इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि भी दी गई थी इन्होंने रविदासिया पंथ की स्थापना कर जात पात का घोर खंडन कर आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया 15 वीं शताब्दी के संत कवि और समाज सुधारक गुरु रविदास एक आध्यात्मिक नेता भी थे जिन्होंने समानता एकता और ईश्वर के प्रति भक्ति का संदेश दुनिया भर में फैलाया !


इसी कड़ी में रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी ने भी बताया कि गुरु रविदास जी 14 वी 15 वीं सदी के भक्ति आंदोलन के महान संत भी थे और उनका जन्म वाराणसी के पास हुआ था वे मोची का काम करते थे उन्होंने जाति पाती का खंडन कर सामाजिक समानता और निर्गुण ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया उनके भजन सिख समाज के गुरु ग्रंथ साहिब मैं भी शामिल है


जिससे वो रविदासिया के संस्थापक और समाज सुधारक के रूप में पूजे जाते हैं !


कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त करते हुए नीमच जिला अध्यक्ष व नीमच, मंदसौर, रतलाम प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी हमारे आराध्य देव है और आज अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ द्वारा रतलाम जिले की जावरा तहसील में उनकी जन्म जयंती मना उनके आदर्शों का मनन किया साथ ही कार्यक्रम में पधारे सभी साथियों को कोटि-कोटि धन्यवाद और साधुवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ !


इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री भैरुलाल खदेड़ा, रतलाम जिला संयोजक राजू खराड़ी, नीमच जिला अध्यक्ष व नीमच, मंदसौर, रतलाम प्रभारी चंद्रशेखर जायसवार, जावरा तहसील अध्यक्ष दिनेश मालवीय, जाटिया मोची समाज अध्यक्ष पीरुलाल जटिया,मुकेश कुमार, दिनेश सिंह, राजू भाई, मुकेश राठौर, सोहनलाल जटिया, राजकुमार जटिया, लालसिंह जटिया, कमलेश कुमार जटिया एवं कई कार्यकर्ता साथीगण उपस्थित रहे !

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*जिला शिक्षा विभाग मंदसौर की सुस्तकार्य प्रणाली। नहीं हो पा रहा शिकायतों का समय पर निराकरण*

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*