*जनगणना जनकल्‍याण का आधार है-श्री चंद्रा* *कलेक्‍टर ने किया नीमच में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ* *नागरिकों को अपना जनगणना डेटा स्‍वयं ऑनलाईन भरने की मिलेगी सुविधा*


*जन जागृति संगम न्यूज*
9302003334



नीमच 23 फरवरी 2026, भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु नियुक्त चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 23 एवं 24 फरवरी 2026 को दो दिवस आयोजित हो रहा है। इस मौके पर कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचाययत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सभी एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ उपस्थित थे। 


प्रशिक्षण में सभी एसडीएम, तहसीलदार, नगरपालिका एवं नगरपरिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों तथा जनगणना लिपिकों ने सहभागिता की। जनगणना के नोडल अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर एवं श्री संदीप सिह ने प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया, कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 से 30 मई 2026 की अवधि में संपन्न किया जाएगा। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी हैं।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक भवन का सर्वेक्षण किया जाएगा। सुपरवाइजर के निर्देशन में प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। प्रशिक्षण में यह भी स्पष्ट किया गया कि सूचीकरण कार्य सावधानी एवं पारदर्शिता के साथ किया जाए।
इस बार जनगणना कार्य में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा हैं। आंकड़ों का संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक गणना ब्लॉक की सीमा को जीपीएस तकनीक से कैप्चर किया जाएगा। समस्त कार्य की रियल टाइम मॉनिटरिंग Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिला स्तर पर चार्ज स्तरीय एडमिन आईडी तैयार कर फिल्ड ट्रेनर्स एवं मास्टर ट्रेनर्स की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न चरणों की प्रगति की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
*निवासियों को स्व-गणना की सुविधा*
जनगणना 2027 में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्व-गणना वेब पोर्टल विकसित किया गया है। Self Enumeration Web Portal के माध्यम से निवासी स्वयं ऑनलाइन अपना जनगणना डेटा भर सकेंगे। इससे आंकड़ों की सटीकता में सुधार होगा, प्रगणकों का कार्यभार कम होगा तथा डिजिटल डेटा संग्रह प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।
         
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने का आह्वान किया हैं।
      
प्रारंभ में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने दीप प्रज्‍जवलन कर चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्‍होने जनगणना प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और गुणवत्‍तापूर्ण प्रशिक्षण प्राप्‍त करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने कहा, कि जनगणना एक महत्‍वपूर्ण कार्य है। जनगणना जनकल्‍याण का आधार है। 
प्रारंभ में डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री पराग जैन एसडीएम श्री संजीव साहू ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने प्रकाश डाला।  
**
अधिक पोस्ट 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*🔥विदाउट जीएसटी के फर्जी बिल भुगतान🔥 वह भी वरिष्ठ अधिकारी जल संसाधन विभाग उपखंड मल्हारगढ़ के द्वारा🔥🔥🔥🔥🔥👉🏼 क्या है पूरा मामला*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*नीमच में लापता छात्रा का कुएं मिला शव,सुसाइड नोट में बुआ-फूफा पर आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का चक्काजाम*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*

*संकट की घड़ी में मध्य प्रदेश सरकार किसानों के साथ। ⛈️⛈️⛈️ बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि को लेकर की गई जिला कलेक्टर से बात*

*24 घंटे में लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल, मोटरसाइकिल व चाकू जब्त*