*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तहत अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम करने के निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 21 फरवरी 2026, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना तहत 19 अप्रैल 2026 अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह सम्मेलन जिला स्तर पर किसी एक या अधिक निकायों में आयोजित करने के निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा सभी जनपद सीईओ और सभी नगरीय निकायों के सीएमओं को दिए है।
इस योजनांतर्गत कन्या तथा कन्या के अभिभावक गरीबी रेखा के नीचे जीवन निर्वाह करते हो, साथ ही उनका बी.पी.एल. पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा। जिले में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह जोड़ो की न्यूनतम संख्या 11 एवं अधिकतम संख्या 200 रहेंगी । विवाह सम्मेलन में प्राप्त आवेदनों की जांच निकाय स्तर पर पात्र/अपात्र एवं समग्र पोर्टल पर वर/ वधू की आधार ई-केवायसी करना अनिवार्य होगी । सामूहिक विवाह में सम्मिलित वधू को सहायता राशि 49 हजार रूपये डी.बी.टी. के माध्यम से कन्या के बैंक खाते में एवं शेष 6 हजार रूपये सामूहिक विवाह समारोह आयोजन के लिए आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय हेतु प्रदान किए जावेगे । सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन में जन-प्रतिनिधियों एवं अन्य सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के सम्पन्न और सक्षम व्यक्तियों का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए है ।  
 कलेक्‍टर ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह,निकाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन की निर्धारित तिथि से 15 दिवस पूर्व आवेदन प्राप्त कर,कलेक्‍टर कार्यालय को अनिर्वाय रूप से अवगत कराने तथा सचिव,सहायक सचिव,वार्ड प्रभारियों को लक्ष्य निर्धारित कर सामूहिक विवाह सम्मेलन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करवाने और अधिकाधिक ताकि पात्र कन्याओं को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु