*जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो- श्री कलेश* *सभी हार्वेस्‍टर संचालक एवं निकाय नरवाई का समुचित प्रबंधन करें- एडीएम* *एडीएम की अध्‍यक्षता में जिले के हार्वेस्‍टर संचालकों और कृषि अधिकारियों की बैठक सम्‍पन्‍न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

 
नीमच 21 फरवरी 2026, आगामी सीजन में जिले में नरवाई जलाने की कोई घटना ना हो। नरवाई का समुचित प्रबंधन सभी किसान एवं हार्वेस्‍टर संचालक अनिवार्य रूप से करें। यह बात एडीएम श्री बी.एस.कलेश ने कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में शुक्रवार को जिले एवं जिले के बाहर (पंजाब) से आए हार्वेस्‍टर संचालकों और कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में उप संचालक कृषि श्री पी.सी.पटेल, सहायक संचालक कृषि श्री रमेश चौहान श्री ओएस बर्मन व अन्‍य अधिकारी तथा हार्वेस्‍टर संचालक उपस्थित थे। 
बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री कलेश ने कहा, कि वायु प्रदुषण की रोकथाम के लिए नरवाई जलाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया गया है। अत:कोई भी किसान नरवाई ना जलाए। हार्वेस्‍टर संचालक भी अपने हार्वेस्‍टर के साथ स्‍ट्रारीपर या नरवाई प्रबंधन के उपकरणों का उपयोग कर, फसलों के अवशेषों का उचित प्रबंधन करें। कृषि विभाग द्वारा कृषि रथ के माध्‍यम से किसानों को नरवाई नहीं जलाने के लिए जाकरूक किया जा रहा हैं। सभी हार्वेस्‍टर संचालक भी अपने हार्वेस्‍टर के साथ नरवाई प्रबंधन की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें। बैठक में हार्वेस्‍टर संचालकों ने भी अपने सुझाव दिए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु