*जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री वैष्‍णव ने किया लहसुन प्रसंस्‍करण ईकाई का निरीक्षण*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच 11 फरवरी 2026, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) तहत चंगेरा में स्थापित लहसुन प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया गया। यह इकाई श्री पूरबसिंह पिता श्री पुनीत सिंह, निवासी नीमच द्वारा चंगेरा कृषि उपज मंडी के पास स्थापित की गई है।
       
   

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने हितग्राही से इकाई की स्थापना लागत, प्राप्त अनुदान, बैंक ऋण तथा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की। हितग्राही ने बताया, कि इकाई की कुल लागत 34 लाख रुपये है, जिसमें 30 लाख रुपये बैंक ऋण के रूप में तथा 10 लाख रुपये शासन द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किए गए हैं।
       


योजना का लाभ प्राप्त कर हितग्राही आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है तथा नियमित रूप से बैंक ऋण की किश्तों का भुगतान कर रहा है। उक्त इकाई के माध्यम से 7 से 8 स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्‍ठ उद्यान अधिकारी श्री संदीप कुमार प्रजापत तथा जिला रिसोर्स पर्सन (PMFME योजना) श्री सुभाष चंद्र शर्मा उपस्थित थे।
   
    

उल्‍लैखनीय है, कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिले में स्थापित इकाइयाँ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं और किसानों एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*