CBN के तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर को 5 साल की जेल, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था..!🔥🔥🔥🔥

जन जागृति संगम न्यूज 
9302003334




मंदसौर। 2016 में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर विंग (इंदौर) द्वारा राजस्थान के सुखलाल कुमावत के विरुद्ध अफीम तस्करी का एक प्रकरण दर्ज किया गया था। एस आई मधुसूदन पाठक ने इस केस का फायदा उठाते हुए मुकेश बैरागी को डराया कि सुखलाल वाले केस में तेरे पिताजी कमलदास बैरागी का नाम भी सामने आ रहा है। पिता को केस से बचाने के बदले में पाठक ने 5 लाख रुपये की भारी-भरकम रिश्वत मांगी। बाद में सौदा 2.5 लाख रुपये में तय हुआ।
     👉🏼      गौर करने वाली बात यह थी कि जिस केस के नाम पर पाठक पैसे मांग रहा था, वह प्रकरण उसके विभाग (CBN) का था ही नहीं, बल्कि उसकी विवेचना नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर द्वारा की जा रही थी। मुकेश बैरागी ने 8 अगस्त 2016 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में इसकी लिखित शिकायत कर दी। 11 अगस्त 2016 को लोकायुक्त निरीक्षक कमल निगवाल के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। मधुसूदन पाठक को 30 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।🔥🔥🔥🔥
      मंदसौर के माननीय विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBN) के तत्कालीन एस आई मधुसूदन पाठक को रिश्वत के मामले में दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। अदालत ने आरोपी को 5 साल के सश्रम कारावास और कुल 35 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
     👉🏼    अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक निदेशक अभियोजन गजराज सिंह चौहान एवं विशेष लोक अभियोजक रमेश गामड़ ने मजबूती से पैरवी की। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर माननीय न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया है।🔥🔥🔥🔥🔥🔥🔥


ज्यादा 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु