*नीमच जिले ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हासिल की 109% उपलब्धि,* *6221 गर्भवती-धात्री महिलाओं का हुआ पंजीयन- लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल*

जन जागृति संगम 9302003334

नीमच, 05 मई 2026। कलेक्टर   हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) में नीमच जिले ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 109% की उपलब्धि प्राप्त की है।
योजना का परिचय:  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना वर्ष 2017 से प्रारंभ हुई थी, जिसे 09 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। योजना अंतर्गत महिलाओं को प्रथम प्रसव होने पर 5000/- रुपये दो किश्तों में तथा द्वितीय प्रसव पर बालिका जन्म होने पर एकमुश्त 6000/- रुपये की राशि का भुगतान का प्रावधान  हैं। यह योजना महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
वर्ष 2025-26 की उपलब्धि:  नीमच जिले में वित्तीय वर्ष 2025-2026 में नवीन पंजीयन के 5704 के लक्ष्य के विरुद्ध 6221 की उपलब्धि के साथ 109% लक्ष्य प्राप्त किया गया है।
परियोजनावार उपलब्धि:  वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 6221 महिलाएं चिन्हित कर दर्ज की गईं, जिनका परियोजनावार विवरण निम्नानुसार है:  परियोजना मनासा: 1526 महिलाएं, नीमच ग्रामीण: 1394 महिलाएं, जावद: 1061 महिलाएं, रतनगढ़: 778 महिलाएं, रामपुरा: 767 महिलाएं, नीमच शहरी: 695 महिलाएं,  कुल: 6221 महिलाएं दर्ज की गई है। 
      कलेक्टर  चंद्रा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा शेष पात्र महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाए।
 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*