*जिले में इस साल संतरा फलोद्यान का रकबा 1500 हेक्‍टेयर बढ़ाए- चंद्रा* *हर पंचायत में न्‍यूनतम एक पी.एम.एफ.एम.ई. ईकाई स्‍थापित करवाएं-कलेक्‍टर* *कलेक्‍टर ने ए.पी.सी.समूह की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 11 मई 2026, जिले में इस वर्ष किसानों को प्रेरित कर संतरा फलोद्यान का रकबा 1500 हेक्‍टेयर बढ़ाने के विशेष प्रयास करें। साथ ही हर एक पंचायत में प्रधानमंत्री सूक्ष्‍म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना (पी.एम.एफ.एम.ई.) के तहत न्‍यूनतम एक खाद्य प्रसंस्‍करण उद्योग स्‍थापित करवाया जाए। सभी विभागों के अधिकारियों से समन्‍वय कर उन्‍हें किसानों को प्रेरित कर, किसानों से संवाद के कार्य में लगाकर, मिट्टी परीक्षण करवाने का अभियान चलाए तथा जिले में 10 हजार से अधिक किसानों के खेतों में मिट्टी का नमूना लेकर, स्‍वाईल हेल्‍थ कार्ड बनाए। 
    


बैठक में कलेक्‍टर ने किसानों को ई-विकास पोर्टल/ ई-टोकन के माध्‍यम से ही उर्वरक का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्‍होने कहा, कि कृषि विभाग के अधिकारी गत वर्ष अधिक उर्वरक का उपयोग करने वाले किसानों से संवाद कर, उन्‍हें मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक का न्‍यूनतम उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्‍टर ने सोयाबीन के स्‍थान पर मक्‍का व मूंगफली की उपज लेने के लिए भी किसानों को प्रेरित करने और आवश्‍यकता के अनुसार उन्‍हें मक्‍का व मूंगफली बीज उपलब्‍ध करने के निर्देश भी उप संचालक कृषि को दिए है।
     

बैठक में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्‍स्‍य, डेयरी व अन्‍य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। 
     बैठक में जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्‍णव, प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉ.सी.पी.पचोरी, सहायक आयुक्‍त सहकारिता  राजू डाबर, उप संचालक कृषि  दिनेश मण्‍डलोई, उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार सहित उद्यानिकी, डेयरी व अन्‍य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*