*ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 530 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त, निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस की कार्रवाई*

जन जागृति संगम 9302003334

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार भी जब्त की है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ विरोधी अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं डीएसपी बद्रीलाल राव के निर्देशन में थाना प्रभारी रामसुमेर मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी।
गठित टीम में एएसआई नवलराम, हेड कांस्टेबल हरविन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल रणजीत, विजय सिंह, राकेश, हेमंत, विजय एवं चालक सरियाराम शामिल थे।
पुलिस टीम शुक्रवार को जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान नीमच की ओर से आ रही एक ब्रेजा कार को रोककर तलाशी ली गई। कार चालक ने अपना नाम कमल किशोर माली पिता हुकमाराम माली उम्र 25 वर्ष निवासी देवा थाना मोहनगढ़ जिला जैसलमेर बताया।
वाहन की तलाशी के दौरान दो थैलियों में रखी 3 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने, कंट्रोल रूम या नारकोटिक हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*