*ब्लैकआउट का फायदा उठाकर मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार* *चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा, अष्टधातु मूर्तियां व चांदी के सामान बरामद*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने शहर एवं दुर्ग क्षेत्र में मंदिरों में हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भगवान शांतिनाथ एवं महावीर स्वामी की अष्टधातु मूर्तियों सहित चोरी गया धार्मिक सामान भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार अप्रैल माह में शहर में लगातार तीन मंदिरों में चोरी की वारदात हुई थी। सबसे बड़ी बात यह रही कि जिस रात दुर्ग स्थित प्राचीन मल्लीनाथ जैन मंदिर में चोरी हुई, उसी रात 220 केवी जीएसएस में ब्लास्ट होने से पूरे शहर की बिजली गुल हो गई थी। ब्लैकआउट के कारण अभय कमांड के 251 कैमरे तथा शहर के 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे बंद हो गए थे। रोड लाइटें बंद होने से पूरा शहर अंधेरे में डूब गया था।
पुलिस के अनुसार तकनीकी मदद नहीं मिलने और दुर्ग क्षेत्र में नेटवर्क संबंधी दिक्कतों के कारण जांच चुनौतीपूर्ण हो गई थी। इसके बावजूद पुलिस टीम ने करीब 20 दिन तक लगातार मेहनत कर मामले का खुलासा किया।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 16 और 17 अप्रैल की रात दुर्ग क्षेत्र स्थित मल्लीनाथ जैन मंदिर में चोरी हुई थी। चोर यहां से भगवान शांतिनाथ एवं महावीर स्वामी की अष्टधातु मूर्तियां, 9 चांदी के छत्र, सिंहासन एवं दानपात्र की नगदी चोरी कर ले गए थे।
इसके बाद 26 और 27 अप्रैल की मध्यरात्रि शहर के रामेश्वर महादेव मंदिर में चैनल गेट का ताला तोड़कर 4 चांदी के छत्र एवं दानपात्र चोरी किया गया। वहीं 29 और 30 अप्रैल की रात द्वारकाधीश मंदिर से चांदी का छत्र, वैकुंठी एवं चांदी की गाय चोरी कर ली गई थी।
लगातार हो रही इन वारदातों से शहर में भय एवं आक्रोश का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष त्रिपाठी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया। एफएसएल एवं एमओबी टीमों की सहायता से सबूत जुटाए गए।
मामले के खुलासे के लिए डीएसपी बृजेश सिंह के सुपरविजन में थाना कोतवाली प्रभारी तुलसीराम प्रजापत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भगवान शांतिनाथ एवं महावीर स्वामी की अष्टधातु मूर्तियों सहित तीन आभामंडल बरामद कर लिए हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*