*मनासा में देवस्थान की 82 करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण* *कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, पुलिस व नगर परिषद की संयुक्त कार्रवाई,0.770 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुक्त*

जन जागृति संगम 9302003334


नीमच 05 मई 2026, मनासा में शासन संधारित देवस्थान की शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई।
कार्यवाही का विवरण: कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर के निर्देशानुसार सोमवार को मनासा क्षेत्र में स्थित मंदिर श्री बद्रीनारायण की शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उपखण्ड मनासा सुश्री किरण आंजना एवं तहसीलदार मनासा श्री मुकेश निगम द्वारा की गई है।
*भूमि का मूल्य:*  तह.मनासा  मुकेश निगम ने बताया कि उक्त भूमि का कुल रकबा 0.770 हेक्टेयर है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 82 करोड़ रुपये एवं गाइड लाइन अनुसार लगभग 22 करोड़ रुपये आंका गया है।
संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई:  कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर पुलिस विभाग, नगर परिषद एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
      कलेक्टर ने कहा, कि जिले में शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। https://primetrace.com/group/559308/post/1185789440?utm_source=android_post_share_web&referral_code=ND97M&utm_screen=post_share&utm_referrer_state=ADMIN

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*