*मंदसौर-नीमच डाक संभाग में 9 मई को आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान,* *सुबह 8 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे आधार केंद्र* *नवीन पंजीयन, बायोमेट्रिक अपडेट, मोबाइल-ईमेल लिंक की मिलेगी सुविधा* *7 व 8 मई को होगा टोकन वितरण*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच, 05 मई 2026, मंदसौर/नीमच डाक संभाग द्वारा आमजनो को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान की तिथि व समय: यह विशेष अभियान 09 मई 2026, शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। अभियान के दिन सभी आधार केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। भीड़ नियंत्रण हेतु 07 एवं 08 मई को टोकन वितरण किया जाएगा।
*मिलने वाली सुविधाएं:* इस अभियान के तहत नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:  नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने की सुविधा।
*किन डाकघरों में चलेगा अभियान:*  मंदसौर शहर के मुख्य डाकघर, सिटी डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, दलौदा, नाहरगढ़, सीतामऊ, बूढ़ा, मल्हारगढ़, पिपलिया उपडाकघरों एवं *नीमच शहर* के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बघाना खोर, जावद, महागढ़, मनासा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
*डाक विभाग की अपील:*  डाक विभाग मंदसौर-नीमच के अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। टोकन के अनुसार ही सेवाएं दी जाएंगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*