*कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 95 आवेदकों की समस्याएं, धर्मसिंह को जमीन का तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश* *दिव्यांग पंकज को स्वरोजगार हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच, 05 मई 2026। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जनसुनवाई में 95 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।


प्रमुख प्रकरण एवं निर्देश:  जमीन का कब्जा:चौथखेड़ा के धर्मसिंह ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि एसडीएम के आदेश के बावजूद अबतक जमीन का कब्जा नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच नगर को निर्देश दिए कि आज ही टीम भेजकर एसडीएम के आदेश का पालन सुनिश्चित करें और धर्मसिंह को मौके पर जमीन का तत्काल कब्जा दिलवाएं।
*दिव्यांग को स्वरोजगार:* ग्राम डांगडी के दिव्यांग पंकज चौहान ने स्वरोजगार के लिए सहायता का अनुरोध किया। कलेक्टर ने उपसंचालक सामाजिक न्याय नीमच को निर्देश दिए कि दिव्यांग पंकज को दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान कर स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
उपस्थित अधिकारी: इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर  बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
*अन्य आवेदन:* जनसुनवाई में बोरखेड़ी तालाब की लक्ष्मण, दारू के मुकेश गायरी, नयागांव के गोरधनसिंह, रतनलाल, बिहार गंज वार्ड 15 नीमच की उर्मिला जोहरी, फोफलिया की संगीता सालवी, जूना भदाना के मांगू बंजारा, नीमच के देवेन्द्र सिंह, इंदिरा नगर नीमच के फारूक, मांगरोल के रामनिवास, बिसलवास खुर्द के सूरजमल, कानाखेड़ा के घनश्याम, इंदिरा नगर की निर्मला मकवाना ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
      इसी तरह नेवड के केशुराम, टीचर कॉलोनी नीमच के सुनील वर्मा, सेमली चंद्रावत के गणपतसिंह, जितेन्द्रसिंह, चौथखेड़ा के बाबूलाल गुर्जर, बावड़ा के कैलाश विश्वकर्मा, भाटखेड़ा के कारूलाल, कंजार्डा के हीरालाल, हाड़ी पिपलिया की सरिता मालवीय, कुकडेश्वर के अमरसिंह, सरवानिया महाराज की हेमकुंवर, नीमच सिटी की लीला यादव, बामनवर्डी की रामकन्याबाई, उगरान के देवीलाल, मोरवन के अब्दुल गनी, जावी के जगदीश प्रजापति आदि ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर कार्यवाही करने के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*