*भाजपा द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की की जा रही हत्या - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *भारतीय नागरिको के लिए खतरे की घंटी देश चीन और रूस के पदचिन्हों पर*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच /भोपाल।  देश की जनता ने भाजपा को 2014 में कांग्रेस के  कुशासन , भ्रष्टाचार  से तंग आकर एक विश्वास के साथ भाजपा को देश की सत्ता दी थी की भाजपा कांग्रेस से हटकर भ्रष्टाचार मुक्त  सुशासन देंगी और संविधान की रक्षा करेंगी लेकिन देश की भोली भाली जनता का यह  विश्वास मात्र  12 साल के भाजपा के तानाशाह राज से खत्म हो गया है और अब भाजपा में विभिन्न दलों के राजनेता जिन पर कभी  भाजपा ने आरोप लगाए थे वो आज भाजपा में आकर वाशिंग मशीन से धुलकर पाक साफ हो गए है और आज जनता उससे भी ज्यादा भ्रष्टाचार और तानाशाही से रूबरू हो रही है  और इस प्रक्रिया में भारत  की शीर्ष संवैधानिक संस्थाओं ईडी ,सीबीआई इनकम टैक्स जैसी संस्थाओं का डर दिखाकर दुरुपयोग करने का काम किसी ने  किया है तो वो है भाजपा की तानाशाही सरकार।  उक्त आक्षेप लगाते हुए  आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने देशवासियो को जागरूक होने का आग्रह किया है की अगर समय रहते भाजपा के चाल चरित्र को नहीं पहचाना तो आने वाले समय में भाजपा देश में  बहु दलीय राजनीती ख़त्म कर एक दलीय (मात्र भाजपा )  लागु कर देंगी और जिसका खामियाना देश की जनता को महंगाई तानाशाही बेरोजगारी अधिकार विहीन कर चुकाना होंगा । 
            अग्रवाल ने कहा की भाजपा सत्ता के लिए धर्म का सहारा लेकर 2014 से  सत्ता हथियाने  के लिए विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओ को टारगेट कर ईडी सीबीआई के माध्यम से डरा धमकाकर भाजपा में शामिल कर संवैधानिक रूप से चुनी हुई सरकार को घिराने का दुष्कर्म कर रही है दूसरी और जंहा उसकी यह चाल कामयाब नहीं होती है तो वो ऑपरेशन लोटस का प्रयोग कर धनबल और बाहुबल से चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल  कर अपनी सरकार बना लेती है। और जंहा जंहा उसे इस दोनों प्रयोगो से सफलता नहीं  मिलती तो वंहा वो एसआइआर का सहारा लेकर बड़ी संख्या में नागरिको का मताधिकार छीन  लेती है और दूसरे प्रदेशो से वोटर्स उस राज्य में बना देती है ताकि उसे वंहा भी सफलता मिल जावे और उसमे चुनाव  आयोग का भी खुलेआम दुरुपयोग किया  जाता है जिसका   ज्वलंत उदाहरण  पशिचम बंगाल में हो रहे चुनावो  में देखने को मिल रहा है जंहा लाखो पात्र  वोटर्स  काटे गए और देश के अन्य राज्यों से लाखो की संख्या में वोटर्स ट्रेनों के माध्यम से भेजे जा रहे है , क्या यह स्वस्थ  लोकतंत्र के लिए उचित है ?
             अग्रवाल ने कहा की अभी  आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा के सांसदों को इसी प्रकार से ईडी सीबीआई की रेड डलवाकर  डराया धमकाया गया और उन्हें  आप से भाजपा में शामिल कर लिया।  और इन्ही सांसदों से  आप को बदनाम करवाना चालू कर दिया, क्योँकि अब पंजाब में चुनाव आने वाले है  क्या यही लोकतंत्र है ? की एक चुनी हुई सरकार के सांसदों को  ईडी सीबीआई के माध्यम से डराकर  धमकाकर लोकतंत्र को धीरे धीरे  ख़त्म कर चीन और रूस  की तर्ज पर भारत में भी  एक दलीय सरकार  बनाकर आम नागरिको के अधिकारों को छीन  लिया जावे। 
         अग्रवाल ने कहा की अब आम जनता के  सोचने का समय है की उन्हें बाबा साहेब द्वारा प्रदत संविधानिक शक्तिया चाहिए या चीन एवं रूस  की तरह तानासाही सरकार चाहिए जंहा जनता के अधिकारों से कोई लेना देना नहीं बल्कि एक ही व्यक्ति के पास असीमित  शक्तिया  हो जाती है और वो ही सर्वशक्तिमान हो जाता है जो आम जन के लिए खतरनाक हो जाता है।  क्या  इस ओर  देश की जनता को नहीं  सोचना चाहिए और भाजपा रूपी तानाशाही सरकार से इस प्रकार के कृत्य के लिए कभी माफ़ नहीं करना चाहिए और  तभी नागरिको के अधिकार सुरक्षित रह पाएंगे अन्यथा रूस और चीन की तरह ही  तानाशाही सरकार के अत्याचारों के लिए तैयार रहना चाहिए । क्योंकि यह सभी जानते है की स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष बहुत जरुरी है। अन्यथा  देश में लोकतंत्र दुःस्वप्न बनकर रह जावेगा 

इंजी नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश उपाध्यक्ष 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9826270178

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*