*शादी से मुकरने पर युवक का अपहरण, युवती का भाई गिरफ्तार* *प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक को जबरन उज्जैन ले जा रहे थे आरोपी*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

इंदौर। बाणगंगा थाना पुलिस ने युवक के अपहरण के मामले में युवती के भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार नायता मुंडला निवासी फिरोज पटेल का उज्जैन निवासी एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों के बीच शादी की बात भी तय हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि फिरोज ने शादी की चर्चा के लिए युवती पक्ष को एक गार्डन में बुलाया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद युवती पक्ष को लगा कि युवक शादी से पीछे हट गया है।
इसी बात से नाराज होकर युवती के भाई भावेश यादविक ने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरोज का कथित रूप से अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपी युवक को जबरन कार में बैठाकर उज्जैन ले जा रहे थे।
घटना के दौरान फिरोज के एक परिचित ने पूरे घटनाक्रम को देख लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस सक्रिय हुई और बरोली टोल नाके पर घेराबंदी की गई।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी भावेश यादविक को पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक को उज्जैन ले जाकर शादी कराने की योजना बना रहे थे।
फिलहाल पुलिस ने युवती के भाई एवं उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*