*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
--------------------
*प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 17 मई 2026 को क्षत्रिय खटीक समाज के 10 वी तथा 12 वी में 75% या इससे अधिक नंबर प्राप्त करने वाले जिला झालावाड़, आगर मलवा, राजगढ़, मंदसौर, नीमच तथा प्रतापगढ़ जिलों के छात्र छात्राओं का 5वां सम्मान समारोह महाराजा खटवांग स्व सहायता समूह मप्र+राजस्थान द्वारा आवर में किया जाएगा*
*इसके लिए सम्पूर्ण आयोजन की व्यवस्था आवर के समाज सेवी पूर्व सरपंच श्री रोड़ूलाल जी भतकारिया एवं समाज सेवी श्री कैलाश जी भतकारिया ग्राम पंचायत सचिव महोदय द्वारा आवर में की जा रही है साथ ही इस अवसर पर भतकारिया परिवार द्वारा समूह के सेवानिवृत्त अधिकारियों,कर्मचारियों का शाल श्री फल से सम्मान किया जाएगा*
*उपरोक्त समारोह की जानकारी समूह के सक्रिय एवं निष्ठावान सदस्य राजाराम टीपन (अध्यापक) बड़कुआ द्वारा दी गई एवं समाज से अपील की है कि अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभा सम्मान हेतु लाने की कृपा करें।* 👏👏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें