*श्मशान से बाजार तक: मुर्दों के कपड़ों का करोड़ों का काला कारोबार उजागर* *इंदौर से अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क, धोकर-पैक कर फिर बेचे जा रहे अंतिम संस्कार के कपड़े*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाला और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां श्मशान घाटों से मृतकों के उतारे गए कपड़ों को इकट्ठा कर दोबारा बाजार में बेचने का संगठित कारोबार उजागर हुआ है। खुलासे के अनुसार अंतिम संस्कार के दौरान छोड़ी गई साड़ियां, शॉल, कुर्ते और अन्य कपड़ों को एजेंट इकट्ठा करते हैं, जिन्हें बाद में धोकर, प्रेस कर और नई पैकिंग के साथ बाजार में उतार दिया जाता है।
जानकारी के अनुसार यह नेटवर्क इंदौर के कई मुक्तिधामों से संचालित हो रहा है और इसकी सप्लाई गुजरात के अहमदाबाद तक पहुंच रही है। हर महीने लाखों रुपए के इस कारोबार में कई एजेंट, दलाल और व्यापारी शामिल बताए जा रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि आम लोग इन कपड़ों को नया या सेकंड हैंड समझकर खरीद रहे हैं और कई बार शादी-ब्याह, पूजा-पाठ तथा अन्य शुभ कार्यों में भी उपयोग कर रहे हैं।
एजेंटों ने खोले राज
पड़ताल में सामने आया कि श्मशान घाटों पर मौजूद एजेंट अंतिम संस्कार के बाद छोड़े गए कपड़े इकट्ठा करते हैं। इन्हें छोटे व्यापारियों के जरिए बड़े खरीदारों तक पहुंचाया जाता है। वहां कपड़ों की धुलाई, प्रेस और पैकिंग की जाती है ताकि कोई पहचान न सके कि ये कपड़े श्मशान से लाए गए हैं।
रामबाग क्षेत्र के एक एजेंट दिलीप माने ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि अगर कपड़ों से घी और सेंट की गंध खत्म कर दी जाए तो कोई पहचान नहीं सकता कि वे श्मशान के हैं।
मुक्तिधामों में गोदाम, कपड़ों का भारी स्टॉक
पड़ताल के दौरान पंचकुईया और मालवा मिल मुक्तिधाम में ऐसे गोदाम सामने आए जहां बड़ी मात्रा में साड़ियां, शॉल, कुर्ते और अन्य कपड़े जमा पाए गए। बताया गया कि यहां साड़ियां 70 से 80 रुपए, शॉल 20 से 40 रुपए और कुर्ता-पायजामा 45 रुपए तक में बेचे जाते हैं।
बाणगंगा मुक्तिधाम में भी कथित तौर पर बड़ा नेटवर्क सक्रिय मिला, जहां गोदामों में बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामग्री रखी गई थी।
अहमदाबाद तक हो रही सप्लाई
जांच में यह भी सामने आया कि इंदौर से इकट्ठा किया गया माल ट्रकों के जरिए गुजरात भेजा जाता है। कारोबार से जुड़े लोगों ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि कपड़ों की बड़ी खेप अहमदाबाद पहुंचती है, जहां से इन्हें आगे बाजारों में सप्लाई किया जाता है।
धार्मिक आस्था और भरोसे से खिलवाड़
यह मामला केवल अवैध कारोबार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं और सामाजिक विश्वास से भी जुड़ा है। हिंदू परंपरा में अंतिम संस्कार के दौरान मृतक के कपड़े उतारने की विशेष धार्मिक प्रक्रिया होती है। परिवार शोक में डूबा होता है और बाद में उन कपड़ों का क्या होता है, इस पर शायद ही ध्यान जाता है।
अब सामने आया यह नेटवर्क न केवल कपड़ों बल्कि श्मशान में उपयोग होने वाले बर्तन और अन्य सामग्री तक को दोबारा बाजार में बेच रहा है। इस खुलासे के बाद लोगों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*