*चौकड़ी गेहूं तोल केंद्र बंद होने से किसानों में आक्रोश, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन से केंद्र शुरू करने की मांग*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

नीमच/मनासा। चौकड़ी गांव में नवस्वीकृत गेहूं तोल केंद्र पिछले दो वर्षों से बंद पड़े होने के कारण क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों के दबाव में जानबूझकर केंद्र का संचालन बंद रखा गया है, जिससे सैकड़ों किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार कंजार्डा पठार क्षेत्र के चौकड़ी एवं आसपास के किसानों को पहले गेहूं तौल कराने के लिए लगभग 8 किलोमीटर दूर कंजार्डा सोसायटी जाना पड़ता था। किसानों का आरोप है कि उस दौरान कंजार्डा तोल केंद्र पर कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेकर गेहूं तौल किया जाता था। किसानों के अनुसार प्रति ट्रॉली करीब दो हजार रुपए तक की अवैध राशि वसूली जाती थी।
किसानों ने इस मामले की शिकायत तत्कालीन प्रशासन एवं मनासा विधायक माधव मारू से की थी। किसानों की समस्याओं एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक माधव मारू की अनुशंसा पर राज्य शासन द्वारा चौकड़ी में अलग गेहूं तोल केंद्र स्वीकृत किया गया था।
किसानों ने बताया कि केंद्र शुरू होने के बाद करीब दो वर्षों तक गेहूं खरीदी एवं तौल का कार्य सुचारु रूप से संचालित हुआ, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली। लेकिन पिछले दो वर्षों से यह केंद्र बंद पड़ा है, जिसके चलते किसानों को पुनः दूरस्थ केंद्रों पर जाकर अपनी उपज तौल करानी पड़ रही है।
क्षेत्रीय किसानों का आरोप है कि जानबूझकर चौकड़ी तोल केंद्र को बंद रखा गया है, जिससे किसानों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही केंद्र को पुनः शुरू किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गेहूं तोल केंद्र प्रारंभ नहीं किया गया तो क्षेत्र के किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*