*कार नहीं, जेसीबी में दुल्हन को घर लाया दूल्हा* *उदयपुर के झाड़ोल में अनोखी बारात बनी चर्चा का विषय, दूल्हे ने कहा- सपना पूरा हुआ*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र में एक अनोखी शादी और विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को कार या सजाई गई बग्घी में नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन के बकेट में बैठाकर अपने घर लेकर पहुंचा। यह अनोखा नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और हर कोई इस अनूठी विदाई को देखकर हैरान रह गया।
जानकारी के अनुसार झाड़ोल क्षेत्र के मोहम्मद फलासिया निवासी रूपलाल डूंगरी की शादी 6 मई को कोल्यारी क्षेत्र के ढाला गांव में संपन्न हुई थी। बारात करीब 30 किलोमीटर दूर दुल्हन के गांव पहुंची थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया तो दूल्हे ने अपने पहले से बनाए गए खास प्लान को अमल में लाया।
दूल्हे ने दुल्हन को जेसीबी मशीन के बकेट में खड़ा किया और उसी में बैठाकर अपने गांव तक लेकर आया। गांव में यह दृश्य देखते ही लोग चौंक गए और रास्तेभर लोग इस अनोखी विदाई को देखने के लिए जुटते रहे।
बताया जा रहा है कि दूल्हा रूपलाल पेशे से जेसीबी चालक है और उसे अपनी मशीन से विशेष लगाव है। उसने पहले से ही यह तय कर रखा था कि वह अपनी दुल्हन को जेसीबी में ही घर लेकर आएगा।
दूल्हे रूपलाल ने बताया कि यह उसका सपना था, जिसे उसने अपनी शादी के दिन पूरा किया। उसने कहा कि वह लंबे समय से सोच रहा था कि अपनी दुल्हन को कुछ अलग अंदाज में घर लाएगा और आखिरकार उसका सपना साकार हो गया।
इस अनोखी विदाई का वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*