*जयमाला के बाद फेरों से पहले गायब हुई दुल्हन, शादी समारोह में मचा हड़कंप* *दूल्हा पक्ष ने लगाया लाखों की ठगी का आरोप, दुल्हन पक्ष बोला- दहेज मांगने पर छोड़ी शादी*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

कोटा। राजस्थान के कोटा शहर के बोरखेड़ा इलाके में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जयमाला और फोटो सेशन के बाद दुल्हन अपने परिवार सहित अचानक गायब हो गई। दूल्हा स्टेज पर फेरों का इंतजार करता रह गया, जबकि बारातियों और मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। मामला अब पुलिस तक पहुंच चुका है और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार साकेत आवास थेकड़ा निवासी देवेंद्र सिंह की शादी आदर्श नगर निवासी मुस्कान कंवर से तय हुई थी। दोनों परिवारों में लंबे समय से शादी की तैयारियां चल रही थीं। दूल्हा पक्ष का कहना है कि लड़की वालों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने बिना दहेज शादी के लिए सहमति दी थी और शादी की तैयारियों में आर्थिक सहयोग भी किया था।
दूल्हा पक्ष के अनुसार हल्दी, मेहंदी, निकासी और बिंदौरी जैसी रस्मों के लिए करीब 4 लाख रुपए दिए गए थे। वहीं शादी समारोह का अधिकांश खर्च भी लड़के पक्ष ने उठाया। रविवार देर रात बोरखेड़ा स्थित एक मैरिज गार्डन में बारात पहुंची, स्वागत हुआ और धूमधाम से जयमाला की रस्म पूरी हुई। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने हंसते हुए फोटो भी खिंचवाए और मेहमानों ने आशीर्वाद दिया।
बताया जा रहा है कि जयमाला के बाद दुल्हन फेरों की तैयारी के लिए कमरे में गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिवार वालों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि दुल्हन के साथ उसके परिजन भी मैरिज गार्डन से जा चुके हैं। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य बात समझा, लेकिन जब काफी देर तक कोई वापस नहीं आया तो हड़कंप मच गया।
दूल्हा पक्ष तुरंत दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन वहां घर पर ताला लगा मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दूल्हे के पिता स्वरूप सिंह ने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया और शादी के नाम पर उनसे लाखों रुपए लिए गए। उनका कहना है कि रिश्ते का भरोसा जीतकर आर्थिक मदद ली गई और फेरों से पहले परिवार गायब हो गया।
वहीं दूसरी ओर दुल्हन पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बोरखेड़ा थाना पुलिस के अनुसार दुल्हन पक्ष का कहना है कि फेरों से पहले दहेज की मांग की गई थी। बताया जा रहा है कि शादी के दौरान जेवर और अन्य सामान को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया।
मामले में बोरखेड़ा थाना पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला शादी के नाम पर धोखाधड़ी का है या फिर दहेज विवाद के चलते शादी टूट गई।
इस अनोखे घटनाक्रम ने शादी में पहुंचे मेहमानों को भी हैरान कर दिया। देर रात तक मैरिज गार्डन में इसी घटना की चर्चा होती रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*