*//जल गंगा संवर्धन अभियान//* *ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण हेतु पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न*

जन जागृति संगम 9302003334

नीमच 05 मई 2026, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच अमन वैष्णव के निर्देशन में जनपद स्तर पर ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन संधारण हेतु पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का आयोजन: इसी क्रम में सोमवार को विकासखण्ड नीमच की ग्रामीण नलजल योजनाओं के पम्प ऑपरेटरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपस्थित अधिकारी व प्रशिक्षक: प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री व हैण्डपम्प तकनीकीशियन उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के प्रमुख बिंदु:विकासखण्ड नीमच की समस्त नलजल योजनाओं के सरपंच, सचिव एवं पम्प ऑपरेटरों को विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया:
संचालन-संधारण: नलजल योजनाओं के सुचारू संचालन व रख-रखाव संबंधी मार्गदर्शन दिया।
तकनीकी सुधार: योजना के अवयवों से संबंधित तकनीकी खराबी दुरुस्त कर गुणवत्तायुक्त पेयजल प्रदाय सुनिश्चित करने।
जल कर वसूली: नियमित रूप से जल कर राशि की वसूली करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण सामग्री वितरण: प्रशिक्षण सामग्री के रूप में भारत सरकार के जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं के रख-रखाव संबंधी मार्गदर्शिका, मध्यप्रदेश राजपत्र (जलकर निर्धारण से संबंधित), निर्धारित जल कर राशि वसूली रसीद नमूना इत्यादि प्रदाय किए गए।
प्रशिक्षण में निर्देश दिए, कि सभी पम्प ऑपरेटर प्रशिक्षण का लाभ लेकर ग्रामों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें।

https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*