*कलेक्टर चंद्रा ने कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रात्रि चौपाल के लिए रवाना किया अधिकारियों का दल* *जिला पंचायत सीईओ, एडीएम व डीएफओ भी साथ रवाना* *ग्राम टामोटी में लगेगी रात्रि चौपाल, मौके पर होगा समस्याओं का निराकरण*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


नीमच 05 मई 2026, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित रात्रि चौपाल हेतु मंगलवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर नीमच से अधिकारियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर ग्राम टामोटी के लिए रवाना किया।
अधिकारियों का दल रवाना:  कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा स्वयं जिला पंचायत सीईओ  अमन वैष्णव अपर कलेक्टर  बी.एस. कलेश एवं वन मंडल अधिकारी  एस.के. ऑटोदे के साथ इसी यात्री वाहन से जिलाधिकारियों के दल के साथ रात्रि चौपाल के लिए रवाना हुए।
*रात्रि चौपाल का उद्देश्य:* ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर ही निराकरण की कार्रवाई करेंगे। साथ ही शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
     कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं, कि रात्रि चौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता रखी जाए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*