*जनसुनवाई में मिली दिव्यांग पूनमचंद को रेडक्रास से 10 हजार की आर्थिक सहायता, पूजा व भाईयों को फॉस्टर केयर योजना का लाभ* *कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 140 आवेदकों की सुनी समस्याएं*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
 


नीमच कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 140 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. अमन वैष्णव, एडीएम  बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
प्रमुख प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई:  अवैध कब्जे पर कार्रवाई: जनसुनवाई में ग्राम गिरदौड़ा की रामप्यारी बाई ने अपनी खाली जमीन पर ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे की शिकायत की। कलेक्टर ने तहसीलदार नीमच ग्रामीण को तत्काल मौके पर पटवारी भेजकर कब्जा हटवाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
दिव्यांग को स्वरोजगार सहायता: कांकरिया तलाई के दिव्यांग बल्लुराम बंजारा द्वारा स्वरोजगार हेतु आर्थिक मदद के अनुरोध पर कलेक्टर ने सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग को दिव्यांग पूनमचंद को स्वरोजगार योजना का अविलंब लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
तत्काल आर्थिक सहायता: जयप्रकाश नगर जीरन के दिव्यांग पूनमचंद द्वारा शारीरिक अक्षमता के चलते भरण-पोषण में कठिनाई संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने रेडक्रास प्रभारी को 10 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
फॉस्टर केयर योजना का लाभ: ग्राम केरी निवासी बालिका पूजा के आवेदन पर कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूजा एवं उसके तीन भाईयों को फॉस्टर केयर योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
अन्य आवेदक: जनसुनवाई में दुधिखेड़ा के बालू बंजारा, पडदा की राजकुमारी, पिपल्याघोटा के जीवनलाल पाटीदार, वरथुन के मदनसिंह, माहुपुरा मोलकी के छीतरमल, श्रीपुरा के ईश्वरलाल, महागढ़ के कोमलसिंह, अननिया मानगिर के मदनलाल, निपानिया आबाद के सज्जनसिंह, ग्वालटोली के हरिश, निपानिया के भंवरसिंह, भाटखेड़ी की कारीबाई सहित अठाना के भंवरलाल, काजीवाड़ा रामपुरा की सुगनाबाई, गुठलाई के नारायण प्रजापत, बरूखेड़ा के भेरूलाल, जेतपुरा की प्रेमबाई, चम्पी के प्रदीप कुमावत, बोरखेड़ी की श्यामाबाई, पिपल्याहाड़ा की मांगीबाई, देवरान के देवीलाल, थडौद के मुरलीधर, ढाबा के हरलाल व उदयलाल गायरी, बालागंज के गोपाल एवं अडमालिया के जगदीशदास ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥