*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334                

महाराजा खटवांग स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह शिक्षाविद श्री सुरेश जी पाटीदार एवं समाज सेवी श्री भगवती प्रसाद जी सुरावत भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में आवर में एक सुनहरे अध्याय के साथ संपन्न हुआ । 


60 बच्चों का सम्मान प्रत्येक बच्चे को ₹2000 की नगद राशि,एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री बी एम जी सुरावत द्वारा आर्थिक स्थिति में कमजोर परिवार के बच्चों को 5100/ राशि प्रदान करना, फाइल कवर, प्रशस्ति पत्र, शील्ड व्याकरण की पुस्तक प्रदान करने में समूह के प्रत्येक सदस्य ने कितनी मेहनत की होगी कल्पना से बाहर है । 


कार्यक्रम में बच्चों का सम्मान, सेवा निवृत शासकीय कर्मचारीयों का सम्मान , समाज के भामाशाहों का सम्मान ,झालरापाटन सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति का सम्मान सब कुछ अद्भुत एवं अद्वितीय था । नीमच ,मंदसौर आगर, राजगढ़ एवं झालावाड़ जिले के  खटीक समाज की महत्वपूर्ण विभूतियों को देखकर मन गदगद हो गया । 


भत्कारिया परिवार आवर का आदर सत्कार एवं मेहमान नवाजी तो देखने लायक थी । प्रत्येक अतिथियों को उन्होंने अपनी पलको  पर रखा । कोई अपनी शादी ब्याह में इतना खर्च ना करें ,जितना भत्कारिया परिवार आवर ने भोजन, टेंट ,मंच और अन्य व्यवस्थाओं में कर दिया । 


इस आयोजन के अवसर पर अगला प्रतिभा सम्मान समारोह 2027 में हमारे समाज के गौरव रिटायर एस डी ओ महोदय श्री जे सी बागड़ी साहब द्वारा संधारा मे और 2028 मे बागड़ी परिवार द्वारा सुवासरा मे आयोजित करने की घोषणा की गई


इस आयोजन का सफल संचालन आदरणीय श्री जी आर जी सुहिल प्राचार्य एवं भतकारिया परिवार के कोहिनूर श्री पिरुलाल जी शिक्षक द्वारा किया गया। 
अंत में सभी का आभार भतकारिया परिवार आवर एवं समूह अध्यक्ष द्वारा व्यक्त किया गया🌹👏🌹👏

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*

*भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, इंदौर संभाग* *18 वा एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 24 मई 2026 को अहिल्या परिसर गार्डन हवा बंगला द्वारकापुरी इन्दौर में सम्पन्न होगा*

*//कुपोषण मुक्त नीमच का संकल्प://* *अडॉप्ट एन आंगनवाड़ी अभियान तहत जन सहयोग से सक्षम आंगनबाड़ी बनाएं _ चंद्रा* *जिला पोषण समिति बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश* *सैम-मैम बच्चों का चिन्हांकन, हॉट स्पॉट आंगनवाड़ी पर विशेष फोकस*

लक्ष्मी नारायण की लक्ष्मी भी काम नहीं आई 💥 अग्रिम जमानत खारिज

*9 साल की बच्‍ची के साथ दुष्कर्म करने वाले चिन्हित श्रेणी के प्रकरण में आरोपी को दोहरा आजीवन कारावास एवं अर्थ दण्ड से दंडित*