*भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़* *प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध होता सप्लाई* *जावरा में 10 लाख रुपए का 20 हजार लीटर नकली दूध बरामद और फैक्ट्री सील , औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने की कामयाबी हासिल *** *लोकेशन जावरा जिला रतलाम *** *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम जिले के जावरा में पहली बार औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने ग्राम भीमा खेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पाउडर मिलाकर घातक दूध उत्पादन करने पर न सिर्फ फैक्ट्री सील कराई बल्कि 10 लाख रुपए का ₹20 हजार रुपए लीटर दूध जप्त किया। जो काम खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का है वह पुलिस कर रही है यह खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के लिए कितना शर्मनाक है ।
पुलिस ने भीमा खेड़ी गांव यश माली के खेत पर शेड में अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री पर छापा मारा । छापे की कार्रवाई के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल एवं स्टाफ को बुलवाया । तहसीलदार सहदेव मोरे ने भी फैक्ट्री को सील करने में अपने कर्तव्य का निर्वाह किया । यह दूध मध्य प्रदेश के अनेक स्थानों पर टैंकर के माध्यम से जा रहा था ।
प्रतिदिन ढाई करोड़ से अधिक का दूध सप्लाई होना बहुत बड़ी बात है जबकि मेडिकल रिपोर्ट यह कहती है कि मिलावटी दूध सेवन करने वाले व्यक्ति का शुगर लेवल बढ़ता है आश्चर्य की बात यह है कि इस फैक्ट्री का पूर्व में भी सेम्पल फेल होने के बावजूद भी खाद्य विभाग इस फैक्टरी पर मेहरबान होता रहा है।
पुलिस और खाद्य विभाग ने टैंकर में भरा 10 हजार लीटर मिलावटी दूध और डीपीपी के 25 किलो वजन के 97 कट्टे भी जप्त किए हैं । *जन जागृति संगम न्यूज़ के लिए रतलाम जिला संवाददाता जगदीश राठौर की रिपोर्ट ***




ऐसे मुलजिम को फांसी की सजा होना चाहिए
जवाब देंहटाएं