*जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्‍पति को कलेक्‍टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश* *कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334




नीमच 16 जून 2026, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 130 आवेदको की समस्‍याए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसपी श्री राजेश व्‍यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित अन्‍य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
   जनसुनवाई में गिरदौडा के एक बुजुर्ग दम्‍पति ने भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने एसडीएम नीमच को भरण पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दम्‍पति को मदद दिलाने के निर्देश दिए है।
     जनसुनवाई में पिपलिया रूण्‍डी के कंवरलाल, केशरपुरा कलां के कोमल, खजुरी के रामगोपाल, रतनगढ के राधेश्‍याम, सारेल्‍या की माया कुंवर, सिंगोली के केशरीमल जैन, आमली खेडा के राजमल, हवाई पट्टी नीमच के असलम, चौथखेडा के बनवारी, नयागांव के सत्‍तु धाकड़, आंकली की राधाबाई, उचेड के नेपाल बंजारा, डीकेन के मांगीलाल, रामपुरा की जयश्री, निपानिया की राधाबाई, कलेपुर की भुलीबाई, गिरदौडा की राजकुंवर ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।
     इसी तरह निपानिया के सज्‍जनसिह, दिपुखेडी के लालसिह, नीमच सिटी के कैलाश, नयागांव के राजू धाकड, फूलपुरा के रवि शर्मा, रतनगढ की रेखा बैरागी, चौथखेडा के जुझारसिह, यादव मंडी की नीलम, विशन्‍या के कंवरलाल, नीमच के पुखराज, नयागांव की नंदीबाई, सुवाखेडा के राजेश, फोफलिया के मोहनलाल, कुकडेश्‍वर के संजय रेगर, जीरन के विनोद राठौर ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।
[16/6, 5:24 PM] जन जागृति संगम 9302003334: *मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित*
16 जून 2026
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share
नीमच सचिव म.प्र.राज्‍य‍ निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्‍त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 का द्वितीय संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया हैं । संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावा आपत्ति केन्‍द्र पर दावे आपत्ति प्राप्‍त करने की तिथि 25 जून 2026 को अपरान्‍ह 03:00 बजे तक नियत की गई हैं ।
           अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच ने बताया, कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र के समस्‍त मतदाता संबंधित ग्राम पंचायत पर तथा नगरीय क्षेत्र के समस्‍त मतदाता नगरीय निकाय के वार्ड के मतदान केन्‍द्रों पर जाकर अपने नाम की जांच प्रारूप मतदाता सूची 2026 में कर सकते हैं। एक जनवरी 2026 की स्थिति में नाम जोड़ने, विलोपित, संशोधित करने के संबंध में संबंधित प्राधिकृत कर्मचारी से फार्म प्राप्‍त कर निर्धारित समयावधि में जमा कराना सुनिश्चित करें।
[16/6, 5:25 PM] जन जागृति संगम 9302003334: *फसल क्षति होने पर पीडित किसान को 56 से अधिक राशि स्‍वीकृत*
16 जून 2026
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share

नीमच अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व उपखण्‍ड नीमच श्री पराग जैन द्वारा राजस्‍व पुस्‍तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत फसल में आग लगने के कारण 50 हजार 550 रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत की गई है। एसडीएम नीमच द्वारा दारू निवासी किसान दीपक, दिनेश पिता रमेशचंद्र, चांदीबाई बेवा रमेशचंद्र की ग्राम सेमार्डा में सर्वे नम्‍बर 132 रकबा 3.02 हे. में से रकबा 2.00 हे. पर गेहूं की फसल बोई गई थी, जिसमें अज्ञात कारण से आग लगने के कारण लगभग 1.25 हे. रकबे के गेहूं की फसल जलकर नष्‍ट हो गई।
     पीडित कृषक दिनेश पिता रमेशचंद्र, चांदीबाई बेवा रमेशचंद्र को रकबा 2.00 हे. में से 1.95 हे. गेहूँ की फसल में आग लगने से नुकसानी होने पर फसल क्षति अनुदान हेतु 50 प्रतिशत से अधिक सिंचित फसल क्षति होने पर 29000/- प्रति हेक्‍टेयर के मान से 56550 रूपये कृषक खातेदार दीपक, दिनेश पिता रमेशचंद्र, चांदीबाई बेवा रमेशचंद्र को अनुदान सहायता स्‍वीकृत की गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥