*जनसुनवाई में गिरदौडा की बुजुर्ग दम्पति को कलेक्टर ने दिए भरण पोषण दिलाने के निर्देश* *कलेक्टर ने की जनसुनवाई 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच 16 जून 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 130 आवेदको की समस्याए सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एसपी श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में गिरदौडा के एक बुजुर्ग दम्पति ने भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम नीमच को भरण पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दम्पति को मदद दिलाने के निर्देश दिए है।
जनसुनवाई में पिपलिया रूण्डी के कंवरलाल, केशरपुरा कलां के कोमल, खजुरी के रामगोपाल, रतनगढ के राधेश्याम, सारेल्या की माया कुंवर, सिंगोली के केशरीमल जैन, आमली खेडा के राजमल, हवाई पट्टी नीमच के असलम, चौथखेडा के बनवारी, नयागांव के सत्तु धाकड़, आंकली की राधाबाई, उचेड के नेपाल बंजारा, डीकेन के मांगीलाल, रामपुरा की जयश्री, निपानिया की राधाबाई, कलेपुर की भुलीबाई, गिरदौडा की राजकुंवर ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
इसी तरह निपानिया के सज्जनसिह, दिपुखेडी के लालसिह, नीमच सिटी के कैलाश, नयागांव के राजू धाकड, फूलपुरा के रवि शर्मा, रतनगढ की रेखा बैरागी, चौथखेडा के जुझारसिह, यादव मंडी की नीलम, विशन्या के कंवरलाल, नीमच के पुखराज, नयागांव की नंदीबाई, सुवाखेडा के राजेश, फोफलिया के मोहनलाल, कुकडेश्वर के संजय रेगर, जीरन के विनोद राठौर ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किए। जिस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए।
[16/6, 5:24 PM] जन जागृति संगम 9302003334: *मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिए दावे आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित*
16 जून 2026
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=ND97M&screen=settings_share
नीमच सचिव म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 का द्वितीय संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया हैं । संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावा आपत्ति केन्द्र पर दावे आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 25 जून 2026 को अपरान्ह 03:00 बजे तक नियत की गई हैं ।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीमच ने बताया, कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र के समस्त मतदाता संबंधित ग्राम पंचायत पर तथा नगरीय क्षेत्र के समस्त मतदाता नगरीय निकाय के वार्ड के मतदान केन्द्रों पर जाकर अपने नाम की जांच प्रारूप मतदाता सूची 2026 में कर सकते हैं। एक जनवरी 2026 की स्थिति में नाम जोड़ने, विलोपित, संशोधित करने के संबंध में संबंधित प्राधिकृत कर्मचारी से फार्म प्राप्त कर निर्धारित समयावधि में जमा कराना सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें