*प्रेदश अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद जी शर्मा का मनासा में किया भव्य स्वागत, 14जून को नीमच में होने वाले विश्वकर्मा समाज के कार्यक्रम को लेकर विश्वकर्मा समाज में अभूतपूर्व उत्साह, मनासा के विधायक श्री मारू जी को किया आमंत्रित।*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
नीमच मध्य प्रदेश । आगामी 14 जून रविवार को होने वाले विश्वकर्मा समाज के महा कुंभ जिसमें समाज के प्रमुख संगठन सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत मध्य प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष माननीय शंभू प्रसाद जी शर्मा के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर मध्य प्रदेश के साथ साथ नीमच क्षेत्र के समाज जनों एवं संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया
इस प्रदेश के वृहद कार्यक्रम को भव्यता एवं गरिमा प्रदान करने के लिए संगठन के जिला पदाधिकारी केसाथ स्वयं प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंध कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं इसमें समाज जनों की भागीदारी ता सुनिश्चित करने की अपील कर रहे । इसी कड़ी में दिनांक09/06/26 को क्षत्रिय सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता , भारतीय जनता पार्टी के नीमच जिला प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री सुभाष जी पटेल, नीमच के विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार,मनासा के विधायक श्री अनिरुद्ध माधवमारु, जावद के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा को उनके निवास पर पहुंचकर कार्यक्रम में पधारकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने का आग्रह किया इस पर सम्माननीय सांसद श्री गुप्ता साहब सहित विधायक गण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करने की आश्वासन दिया।
जावद,मनासा में विश्वकर्मा समाज जनों को आमंत्रित करने एवं संगठन को मजबूत करने के आव्हान को लेकर स्थान स्थान पर समाज जनों द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद जी शर्मा एवं जिला अध्यक्ष सहित जिला संगठन के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया जारहा ।
अपने सम्मान में विश्वकर्मा समाज जनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सम्मान पर श्री शर्मा ने कहा कि विगत40वर्ष तक की कीगई ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा प्रशासनिक सेवा के बाद पूरा जीवन राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण करने का आव्हान किया इसके साथ ही श्री शर्मा ने विश्वकर्मा समाज को जागरूक, मजबूत,एक जुट रहने का भी आग्रह के साथ ही समाज की एकजुटता से राजनैतिक क्षेत्र में भी अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने का आव्हान किया।
मनासा नीमच क्षेत्र के सामाजिक भ्रमण के दौरान संगठन के जिलाअध्यक्ष श्री भोप राज जी शर्मा, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री कुशल जी शर्मा, जिला महामंत्री श्री नीतेशजी विश्वकर्मा जिला मंत्री माणक जी शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी श्री महेश जी सुथार सहित कार्यकर्ता का भी मनासा, जावद में समाज जनों ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया यह जानकारी जिला महामंत्री श्री नितेश विश्वकर्मा,जिला मंत्री माणक शर्मा ने दी।
आगामी 14जून के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम मेसंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कई जिलों के जिला अध्यक्ष साथ ही मध्य प्रदेश के साथ राजस्थान के संगठन के प्रमुख पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि इस कार्यक्रम के साक्षी बनने जा रहे है इस प्रदेश अध्यक्ष के पदभार कार्यक्रम को
महत्वपूर्ण एवं गौरवमय बनाने का लिय संगठन के सभी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ता द्वारा पूरे नीमच शहर को फ्लेक्स बैनर से दुल्हन की तरह सजाया जारहा है।
उल्लेखनीय श्री शर्मा सामाजिक क्षेत्र के अलावा कई प्रमुख दायित्वों का निर्वाह कर रहे है। वर्तमान में भारतीय मजदुर संघ नीमच के जिला मिडिया प्रभारी, विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी संघ नीमच के जिला अध्यक्ष के दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वाह प्रमुख भूमिका को सक्रिय रूप से निर्वाह कर रहे है।।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें