जिला जनसंम्पर्क कार्यालय रतलाम समाचार



*जनसुनवाई में 165 आवेदन पर हुई सुनवाई*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


रतलाम 16 जून/ कलेक्टर कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों को सुना एवं आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 165 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक राम सेवक सिंह निवासी विष्णुपुरी इन्द्रलोक नगर ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे, पिछले दस माह से किडनी रोग से ग्रस्त होने के कारण डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन का कहा गया है। आवेदक द्वारा आर्थिक सहायता एवं गरीबी रेखा राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक प्रकाश पिता लालू निवासी धराड ने बताया कि पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा शौचालय हेतु आवेदन देने के पश्चात भी आज दिनांक तक योजना का लाभ नहीं मिला है। कार्यवाही हेतु सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में ग्राम धमोतर के ग्रामीणजन ने गांव के बच्चों एवं युवाओं के लिए खेल मैदान हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार नामली को निर्देशित किया गया। आवेदक मनीष सिंह निवासी आम्बा तहसील पिपलोदा ने बताया कि पटवारी द्वारा उनकी भूमि के सीमांकन के दौरान वास्तविक स्थिति, राजस्व अभिलेख एवं मौके की स्थिति का ध्यान नही रखा गया। पुनः सीमांकन हेतु आवेदन दिया। कार्यवाही हेतु तहसीलदार पिपलोदा को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में आवेदक लालचंद पिता भैरूलाल निवासी ग्राम बिरमावल ने बताया कि उनकी निजी भूमि ग्राम छ़त्री में स्थित है, उक्त भूमि की नपती पटवारी एवं आर्र. आइ. द्वारा 24 अप्रैल 2026 को करवा ली गई थी। नपती होने के पश्चात भी प्रतिप्रार्थी द्वारा विवाद किया जाता है। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
-------

*घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर कोल्ड ड्रिंक पैकेज विक्रय करने पर*
*नापतौल विभाग ने दर्ज किये अपराध प्रकरण*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 16 जून/ नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल श्री ब्रजेश सक्सेना एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन में निरीक्षक/सहायक नियंत्रक नापतौल विभाग श्री भारत भूषण ने विभागीय अधिनियम और नियमों के अंतर्गत विशेष जांच का पखवाड़ा बनाया गया । पखवाड़ा अंतर्गत दल द्वारा मे. दी फूड गार्डन, महू-नीमच रोड जावरा, मे. होटल श्री रामाय पैलेस महू-नीमच रोड़ जावरा, मे. शिवकृपा रेस्टोरेन्ट महू रोड़ बस स्टेण्ड रतलाम, मे. श्री कृष्णा आईसक्रीम पार्लर एण्ड ज्यूस सेन्टर महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मे. शक्तावत मोबाईल गैलरी (कोल्ड डिंक एवं जनरल सामग्री विक्रेता) महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मे. आभास नमकीन एवं कोल्ड ड्रिंक महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम, मे. क्रीम एण्ड क्रंच (अमूल उत्पाद विक्रेता) मित्र निवास रोड रतलाम दुकान/संस्था के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किये गये ।
उक्त दुकान/संस्था पर विभागीय सुधारक अनुज्ञप्तिधारी श्री मयंक गोयल को ग्राहक बनाकर अलग-अलग ब्राण्ड की कोल्ड ड्रिंक एवं फूट-ड्रिक पैकेज वस्तु को क्रय कराया गया जिसमें उपरोक्त दुकान/संस्था द्वारा कोल्ड ड्रिंक एवं फूट-ड्रिंक के पैकेजों पर कंपनी द्वारा घोषित मूल्य पर 5 रुपये से 15 रूपये तक अधिक मूल्य पर विक्रय करना पाया गया जो विधिक मापविज्ञान (पैकेज वस्तुएँ) नियम के अंतर्गत दण्डनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।

इसी प्रकार मे. होटल माँ गुरुकृपा रेस्टोरेंट महू रोड बस स्टैण्ड रतलाम, मे. आनंद दुध भण्डार (मावा एवं पनीर विक्रेता) महू रोड़ बस स्टैण्ड रतलाम उक्त दुकान/संस्था पर इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण-1, मेकेनिकल तौल उपकरण-1 और लौहा बांट-13 को नियमानुसार निर्धारित समयावधि में विभाग से सत्यापित एवं मुद्रांकित कराया जाना नहीं पाया गया जो विधिक मापविज्ञान अधिनियम 2009 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध होने से प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जांच दल में श्री कैलाशचन्द्र शर्मा, मोहनलाल खेर, गौतमलाल मईडा और मयंक गोयल सम्मिलित थे।
,---------

*पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा में कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित*
*आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 16 जून/ प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा ने बताया कि संस्था में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ग्रामीण कोटे के अंतर्गत कक्षा 11 वीं वाणिज्य संकाय में प्रवेश हेतु पात्र विद्यार्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक आवेदक 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते है। प्रवेश संबंधी पात्रता, आरक्षित सीटों का विवरण, आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र विद्यालय में उपस्थित होकर अथवा विद्यालय की ई-मेल आईडी jnvratlam@gmail.com पर भेज सकते हैं।
--------

*प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत* *जनपद पंचायत रतलाम में आयोजित हुआ कुक-कम-हेल्पर कुकिंग कंपटीशन*

*प्रतियोगिता में कोमल कुवर प्रथम रहीं, विजेताओं को किया गया सम्मानित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 16 जून / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत शाला में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले कुक कम हेल्पर का कुकिंग कंपटीशन आज 16 जून को जनपद पंचायत रतलाम के सभागृह में आयोजित किया गया। कुकिंग कंपटीशन में 34 रसोईया/ प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक समिति द्वारा प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए भोजन का मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता समारोह में विधायक श्री मथुरा लाल डामर ने अपने उद्बोधन में स्वादिष्ट पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता को एक अच्छा कदम बताया। निर्णायक समिति में श्री छितू सिंह वास्केल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रतलाम श्रीमती सुरेखा माना, बीआरसीसी जनपद शिक्षा केंद्र रतलाम श्रीमती संध्या मालवीय, क्वालिटी मॉनिटर जिला पंचायत रतलाम शाला प्रबंधन समिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरा संतोष गर्ग, शाला प्रबंधन समिति शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय हतनारा की श्वेता टांग द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।

पुरूस्कार वितरण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभू लाल चंद्रवशी, विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मधुरा लाल डामर, अध्यक्ष जनपद पंचायत रतलाम श्रीमती साधना जायसवाल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रतलाम श्री हितेंद्र सिंह भाटी, सदस्य जिला पंचायत श्री नाथूलाल गामण, सत्यनारायण पाटीदार श्री गणेश मुनिया, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद चारेल द्वारा प्रतिभागी श्रीमती कोमल कुवर जड़वासा कला को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये तथा विद्या भार्गव बाजन खेड़ा एवं कांताबाई मोरदा को द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार रुपये, ललिता बाई भाटी बड़ोदिया, मीना चौहान बिरमावल, नानी बाई पलसोड़ा को तृतीय पुरस्कार के रूप में दो-दो हजार रुपये तथा अंजु मुनिया हरथली, रेशम बाई पीपलखुटा, रेशम बाई दंतोडिया को सात्वना पुरस्कार के रूप में 1000-1000 रुपये के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री वैभव चतुर्वेदी द्वारा किया। आभार बी आर सी सी जनपद शिक्षा केंद्र रतलाम श्रीमती सुरेखा सिंह ने व्यक्त किया।
---------

*नामली में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में 391 आवेदनों का निराकरण*

*जनकल्याण शिविर में पात्र हितग्राहियों को वितरित किए गए हितलाभ!!*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334

रतलाम 16 जून/ नगर परिषद नामली में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में आज नामली से संबंधित कुल 301, नगर परिषद धामनोद से संबंधित कुल 90, आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं मे पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया ।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी/कर्मचारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

शिविर स्थल पर आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से शासन की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई, प्रदर्शनी भी लगाई गई।
----------

*ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का समापन समारोह आयोजित*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
रतलाम /ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का समापन समारोह का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की उपस्थिति में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को निरंतर खेलो के प्रति आगे बढ़ने की बधाई दी। साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में आरोह 2026 के प्रशिक्षकों को पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तथा जिला खेल अधिकारी श्रीमती रूचि शर्मा के द्वारा ट्रेकसुट किट तथा 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि के डमी चेक दिये गये। कार्यक्रम में मल्लखम्ब प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया, ग्रामीण युवा समन्वय दुर्गा डामोर, ममता सिंह, प्रीति चरपोटा, राशिद खान, शाहिद हुसैन, दुर्गाशंकर मोयल, मोहित पथरोड उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥