*19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मेलन* *दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर एवं विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी करेंगे शिरकत*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



नीमच /मंदसौर /रतलाम। आम आदमी पार्टी  सम्पूर्ण देश में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के मार्गदर्शन में अपने संगठन को मजबूत कर रही है और इसके लिए प्रदेश में भी जगह जगह जोन स्तर पर अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह  कार्यकर्त्ता सम्मेलन के साथ ही  देश के साथ ही प्रदेश में भी  व्याप्त भ्रष्टाचार , महंगाई , बेरोजगारी , महंगी बिजली , दूषित पानी , लचर स्वास्थ्य  व्यवस्था , बेहाल शिक्षा व्यवस्था ,  महिला उत्पीड़न ,  किसानो की बदतर स्थिति जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की विफलता के खिलाफ पदयात्रा का आयोजन कर जनमानस को जागरूक कर रही है।  
       उसी के अंतर्गत रतलाम जोन के अंतर्गत आने वाले रतलाम मंदसौर नीमच  जिलों के सक्रिय साथियो के साथ पदयात्रा एवं कार्यकर्त्ता समारोह में मुख्य अतिथि   दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी  जीतेन्द्र सिंह तोमर एवं  विशिथ अतिथि तीन बार के विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी एवं विशेष अतिथि रतलाम जोन के सह प्रभारी प्रवीण झा शिरकत कर कार्यकर्ताओ  को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और भाजपा की 30 साल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेगे। 
      इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की विशाल पदयात्रा 19 जून को प्रातः 11 बजे महाराणा बस स्टैंड से प्रारब्ध होकर शहर  के विभिन्न मार्गो से होते हुए कुशाभाई  ठाकरे सभागृह  पहुंचेगी।  जंहा पर पदयात्रा  सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो जाएँगी।  
       आप के प्रदेश उपाध्यक्ष् एवं केंद्रीय संगठन मंत्री गुजरात जोन प्रभारी इंजी नवीन कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ ने सभी पध्धिकारियो सक्रीय साथियो के साथ ही आमजन से भी निवेदन किया है की उक्त पदयात्रा एवं सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में अपनी अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर प्रदेह की दमनकारी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे।  उक्त जानकारी आप के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने प्रेस नोट जारी कर दी। 

प्रकाश दोसावत 
जोन मीडिया प्रभारी 
नीमच मंदसौर रतलाम जोन 
आम आदमी पार्टी ,मध्यप्रदेश 
9424812095

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥