अंचलिक खबरें पिपलिया मंडी की 👇🏻 जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 (जेपी तेलकार )



----------------
*पुरानी रंजिश के चलते भतीजे ने चाचा-चाची से की मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप*
पिपलिया स्टेशन (निप्र) । मल्हारगढ़ में चारभुजा मार्ग निवासी एक वृद्ध दंपती के साथ उनके ही भतीजे द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया । घटना को लेकर मल्हारगढ़ पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चारभुजा मार्ग निवासी राधेश्याम पंडियार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह किराना व्यवसायी हैं तथा हृदय रोग से पीड़ित हैं। उनकी पूर्व में हार्ट सर्जरी भी हो चुकी है। फरियादी के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व उनका अपने भतीजे गोपाल पंडियार पिता रामनारायण पंडियार निवासी चारभुजा मार्ग मल्हारगढ़ के साथ विवाद हुआ था, जिसका मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। रिपोर्ट के अनुसार 17 जून  को शाम राधेश्याम पंडियार अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान उनका भतीजा गोपाल पंडियार वहां पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लकड़ी से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। फरियादी के शोर मचाने पर उनकी पत्नी रामकन्याबाई बीच-बचाव के लिए आईं, तो आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। घटना में राधेश्याम पंडियार के दाएं हाथ के अंगूठे व कलाई, बाएं हाथ, बाएं पैर तथा पीठ पर चोटें आईं। वहीं उनकी पत्नी रामकन्याबाई के दाएं हाथ एवं दाएं पैर में चोट लगना बताया गया है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। फरियादी के अनुसार आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।
घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई। फरियादी के जमाई मुकेश साहू तथा पंकज पाठक मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को उपचार के लिए मल्हारगढ़ शासकीय अस्पताल ले गए। उपचार के पश्चात फरियादी ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। मल्हारगढ़ पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी गोपाल पंडियार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
*जमीन व मकान विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र) । मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लसुड़िया कदमाला में जमीन, मकान एवं खाद-गोबर डालने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लसुड़िया कदमाला निवासी दशरथ बावरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका अपने छोटे भाई कैलाश बावरी के साथ मकान एवं खेती की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दशरथ के अनुसार उसने नई आबादी क्षेत्र में तालाब के पास बाड़ा बना रखा है, जहां पिछले कुछ दिनों से कैलाश बावरी की पत्नी कृष्णाबाई खाद डाल रही थी। सुबह जब उसने कृष्णाबाई से बाड़े में खाद डालने का कारण पूछा तो कृष्णाबाई और उसका पुत्र अभिषेक बावरी विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए दशरथ के साथ मारपीट की और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसे गर्दन, कमर, हाथ की कलाई और पैर में चोटें आईं। दशरथ ने आरोप लगाया कि बाद में दोनों उसके घर तक पहुंच गए तथा परिवारजनों के सामने भी विवाद करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से कृष्णाबाई बावरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अपने जेठ पक्ष के लोगों से मकान, जमीन एवं गोबर डालने की बात को लेकर विवाद चल रहा है। कृष्णाबाई के अनुसार  वह घर के बाहर काम कर रही थी, तभी नरेन्द्र बावरी और सुमित्राबाई वहां पहुंचे तथा विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सुमित्राबाई ने लकड़ी से उसकी कमर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट लगी। शोर सुनकर उसकी बहुएं पायल और कुमकुम मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव किया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों आरोपियों ने दोबारा जमीन पर गोबर डालने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
-----------------
*भाई-बहन विवाद, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप*
पिपलिया स्टेशन (निप्र) । मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अरनिया देव में पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप लेते हुए क्रॉस केस का रूप ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला मल्हारगढ़ थाने में दर्ज कर जांच में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता मालवीय, जो सीएम राइज विद्यालय मल्हारगढ़ में बस अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट में बताया कि वह वर्तमान में ग्राम अरनिया देव में अपने पिता व भाइयों के साथ रह रही हैं। ममता के अनुसार उनके भाई पंकज मालवीय लंबे समय से अलग रह रहे हैं और पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। वह घर के बाहर बैठी थीं, तभी भाई पंकज मालवीय वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे।नशिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पंकज ने अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया तथा भविष्य में विवाद में बोलने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। वहीं पंकज मालवीय ने भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने घर की छत पर मौजूद थे, तभी उनकी बहन ममता मालवीय और भाई मुकेश उर्फ राहुल उनके घर के बाहर आए और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। पंकज के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने पत्थर उठाकर फेंके, जिससे घर की खिड़की का कांच टूट गया, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई। दोनों ने घर से बाहर निकलकर जान से मारने की धमकी दी।
------------------
*घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट, दोनों घायल; जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खेजड़ी निवासी श्याम सिंह राजपुत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर पर पलंग पर बैठे थे।इसी दौरान गांव का ही धरमपाल सिंह राजपुत शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
रिपोर्ट के अनुसार, जब श्याम सिंह ने गालियां देने का कारण पूछा तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर पलंग से नीचे गिरा दिया, जिससे उनके बाएं हाथ में चोट आई। शोर सुनकर उनका पुत्र शक्ति सिंह मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट व झूमा-झपटी की, जिससे शक्ति सिंह के दोनों हाथों में चोटें आईं। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
------------------
*भाई से मारपीट, सिर में चोट, जान से मारने की धमकी, केस दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। 
ग्राम गरनई निवासी शंभुलाल गायरी (35) ने थाना नाहरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई  कि वह अपने भाई कैलाश गायरी के घर दादाजी के नाम की रजिस्ट्री मांगने गया था। इस दौरान कैलाश ने रजिस्ट्री देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब शंभु लाल ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने लकड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने तरफ सिर में चोट आई। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर दोबारा रजिस्ट्री मांगी तो जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
------------------

*मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले आरोपी राहुल सूर्यवंशी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। 
राकेश पिता देवीलाल सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष, निवासी छायन ने रिपोर्ट दर्ज कराई  कि वह मिस्त्री का कार्य करता है तथा घटना के समय वह अपनी बहन भुलीबाई के साथ गांव छायन में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राहुल सूर्यवंशी, जो कि फरियादी के बड़े भाई राजू से लेन-देन के रुपये लेने आया था, उसने पैसे तुरंत न देने की बात पर विवाद करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपी ने राजू के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए उसे गाल और सीने पर चोट पहुंचाई तथा नीचे गिराकर लातों से भी मारा।
बीच-बचाव करने पहुंची शान्तिबाई को आरोपी ने धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं और उनके बाएं हाथ की कलाई एवं कोहनी के पास चोट आई। आरोपी राहुल सूर्यवंशी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद एम्बुलेंस को बुलाकर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी l
-------------------
*ट्रक पर पत्थरबाजी, दो लोगों पर मामला दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र) थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में एक ट्रक पर पत्थरबाजी कर नुकसान पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। फरियादी अरुण पिता लालूराम नायक (उम्र 28 वर्ष), निवासी शेरगढ़ गामड़ी, थाना सीतामऊ ने नारायणगढ़ पुलिस को बताया कि वह ट्रक चालक है और नीमच के नरेन्द्र अहीर का ट्रक नंबर (RJ 09 GC 1626) चलाता है।  16 जून को वह सुवासरा से माल खाली कर नीमच की ओर जा रहा था। इस दौरान वह अपने क्लीनर विक्रम नायक और मामा मनीष नायक के साथ बादरी गांव में ट्रक खड़ा कर खाना खाने गया था। इसके बाद जब वह ट्रक को आगे चीताखेड़ी–रिछा चौराहा मार्ग पर मोड़ रहा था, तभी रास्ते में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर खड़े थे।.फरियादी के अनुसार, हार्न बजाने और रास्ता देने के लिए कहने पर दोनों व्यक्तियों ने विवाद करते हुए ट्रक पर पत्थर मार दिए, जिससे ट्रक की हेडलाइट और आगे का शीशा टूट गया। घटना में लगभग 15,000 रुपये का नुकसान हुआ। बाद में मनीष नायक मौके पर पहुंचे और दोनों व्यक्तियों की पहचान शुभम सिंह राजपूत और महावीर सिंह राजपूत निवासी रिछा के रूप में की गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
-------------------
*मारपीट व जान से मारने की धमकी, बेटे व बहु पर केस दर्ज*
पिपलिया स्टेशन (निप्र) । नारायणगढ़ थानांतर्गत बुढ़ा चौकी क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया।  फरियादी अशोक पिता शालीग्राम कंडारा निवासी बुढ़ा ने रिपोर्ट में बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है और अपने परिवार के साथ निवास करता है। उसका बड़ा बेटा निलेश अलग रहता है। निलेश शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फरियादी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। रिपोर्ट के अनुसार निलेश की पत्नी ज्योति ने भी गाली-गलौज की। इस दौरान निलेश ने फरियादी का गला दबाने का प्रयास किया, जिससे उसे पीठ में चोटें आईं। फरियादी ने आरोप लगाया कि निलेश आए दिन शराब के नशे में विवाद करता है और मना करने पर जान से खत्म करने की धमकी देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
-------------------------
*11 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना नाहरगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में कुल 11 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है। मुखबिर से सूचना पर नाहरगढ़ - कचनारा रोड पर पुलिस पहुंची, जहाँ संदिग्ध अवस्था में खड़े व्यक्ति ने पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश (45) पिता रूघनाथ देवड़ा, निवासी नाहरगढ़ बताया। तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरे में 6 लीटर हाथ भट्टी की अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।  इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पिपलखूंटा लोध रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैन लेकर खड़ा मिला, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पकड़ा गया।  पूछताछ में उसने अपना नाम गणपतसिंह (50) पिता कालुसिंह राजपूत निवासी पिपलखूंटा बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद हुई।
------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥