*छेड़छाड़ के पुराने विवाद को लेकर युवक को दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज*

जन जागृति संगम न्यूज

( जेपी तेलकार )


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में पत्नी से अनर्गल बातें करने के पुराने विवाद को लेकर एक युवक को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। फरियादी गिरजाशंकर भाट (26) निवासी नारायणगढ़ ने  रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग एक माह पूर्व ग्राम पहेड़ा मगरा निवासी अरबाज मुसलमान ने उसकी पत्नी पायल से अनर्गल बातें की थीं, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद उसकी पत्नी वर्तमान में अपने पिता के साथ ग्राम पहेड़ा मगरा में रह रही है। फरियादी के अनुसार रात करीब 11.55 बजे वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था, तभी आरोपी अरबाज वहां पहुंचा और पुरानी बात को लेकर उसे गालियां देने लगा। इसी दौरान उसका भांजा धीरज तथा भाई रामदयाल भी मौके पर आ गए।  दोनों के आने पर आरोपी वहां से जाने लगा, लेकिन उसने धमकी दी कि यदि वह पहेड़ा मगरा की ओर आया तो उसे जान से खत्म कर देगा। फरियादी ने बताया कि घटना के बाद वह दिन में नाहरगढ़ गया हुआ था और वापस आने पर अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
--------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥