*भोपाल में संपन्न हुआ अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा का चुनाव, रामविलास राठौर अध्यक्ष, राजेंद्र भदौरिया महामंत्री, सीमा राठौर कोषाध्यक्ष निर्वाचित*
जन जागृति संगम न्यूज़
एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर
9238344171- -8989670223
भोपाल (जगदीश राठौर) अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के त्रैवार्षिक चुनाव भोपाल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश राठौर (सीहोर) ने अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर को जानकारी देते हुए बताया कि तीन पदों के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।अध्यक्ष पद पर रामविलास राठौर (ग्वालियर) विजयी
अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। मनोज राठौर( इंदौर) ने समाज हित को देखते हुए अपना नाम वापस ले लिया। मतगणना के अनुसार: रामविलास राठौर, ग्वालियर – 608 मत
मनोज राठौर, भोपाल – 603 मत राजकुमार राठौर, इंदौर – 93 मत - निरस्त मत – 5 ।
इस प्रकार रामविलास राठौर (ग्वालियर ) को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।महामंत्री पद पर राजेंद्र भदौरिया (भोपाल) को जीत गए । महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। परिणाम इस प्रकार रहे:
राजेंद्र भदौरिया, (भोपाल)– 427 मत दिलीप राठौर,( खरगोन) – 299 मत चुलेश्वर राठौर, (छत्तीसगढ़) – 290 मत प्रकाश राठौर, (इंदौर) – 280 मत
निरस्त मत – 10 राजेंद्र सिंह भदोरिया (भोपाल) को महामंत्री पद पर निर्वाचित किया गया।कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा संजय राठौर( इंदौर) ने मारी बाजी
कोषाध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।
श्रीमती सीमा राठौर, इंदौर– 698 मत चंद्रशेखर राठौर, ललितपुर – 278 मत
राजेश राठौर, (शिवपुरी) – 252 मत नरेंद्र राठौर, (छत्तीसगढ़) – 70 मत - निरस्त मत – 8
श्रीमती सीमा राठौर (इंदौर) कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।
मतगणना के पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश राठौर द्वारा तीनों निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारियों के.जी. राठौर (भोपाल) लोकेंद्र सिंह राठौर(इंदौर), विजय राठौर, श्रीमती सुशीला राठौर, श्रीमती संध्या राठौर, राम सेवक ओजवार, प्रवीण राठौर, वीरेंद्र सिंह राठौर, श संदीप राठौर, राहुल राठौर, दीपक राठौर एवं दर्शन राठौर , प्रमोद राठौर की मुख्य भूमिका रही।चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सदस्यों ने सहयोग किया। नए निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट करने और शिक्षा, संस्कार व सेवा के क्षेत्र में कार्य करने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें