*साहू समाज अतिथि गृह मुम्बई समाज सेवा के एक और नए अध्याय की ओर अग्रसर, तेली समाज वर-वधु सूचक केंद्र शुभारंभ की शुभ सूचना*
जन जागृति संगम न्यूज
मुंबई श्रीराम साहू
भारतीय तैलीक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एस पी साहू द्वारा मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक पत्रकार श्रीराम साहू को बताया गया कि हमें अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करते हुए गर्व हो रहा है कि भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री उमेश शाहू जी के जन्मदिन 10 जुलाई के शुभ अवसर पर साहू समाज अतिथि गृह मुम्बई द्वारा समाज सेवा के एक और नए अध्याय की ओर अग्रसर, तेली समाज वर-वधु सूचक केंद्र शुभारंभ की शुभ सूचना प्रसार की जा रही है।
इस केंद्र का उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक विश्वसनीय मंच प्रदान कर योग्य रिश्तों का मार्ग प्रशस्त करना है। आप अपने बेटे-बेटियों का बॉयोडाटा यहाँ पंजीकरण करा सकेंगे। स्थान: साहू समाज अतिथि गृह,
स्टार इंग्लिश स्कूल के सामने, साबे गांव, दिवा पूर्व, मुम्बई। एक कदम समाज की एकता और सुखद भविष्य की ओर आपका अपना:-एस पी गुप्ता अध्यक्ष साहू तेली विकास मंच - मुम्बई9867520748


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें