*मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, मामले में क्रॉस केस दर्ज*
जन जागृति संगम न्यूज
9302003334
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। खंखराई रोड स्थित दरबार ढाबे के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में के मामले में पुलिस के गुरुवार को क्रॉस केस दर्ज किया। जानकारी के अनुसार फरियादी प्रहलाद (52) पिता बद्रीलाल धनगर, निवासी बामणी तहसील मनासा ने पिपलिया मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह 6 जून 2026 को वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (आरजे 09 एएस 7261) से अपने जमाई के यहां ग्राम पानमोडी गए थे। शाम करीब 5.30 बजे वापस लौटते समय खंखराई रोड पर दरबार ढाबे के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दोनों वाहन चालक सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में मुझे दाएं कंधे तथा कमर के पास गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल का नंबर आरजे 35 एसएन 7326 था। घटना के समय मेरे जमाई अनिल धनगर भी पीछे से आ रहे थे और मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और मुझे तत्काल जिला चिकित्सालय मंदसौर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन नीमच स्थित श्रीराम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार किया गया। पिपलिया मंडी पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। इधर उल्लेखनीय है कि मामले में तीन दिन पूर्व पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया था।
------
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें