*नशे में धुत ट्रक चालक ने पुलिया की डिवाइडर में घुसाया ट्रक, पुलिसकर्मी से किया अभद्र व्यवहार, समय रहते पुलिस ने संभाली स्थिति, बड़ा हादसा टला*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334


पिपलिया स्टेशन (निप्र)। महू-नीमच हाईवे पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पिपलियामंडी-मल्हारगढ़ के बीच बापू दा ढाबा के समीप एक ट्रक चालक ने शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रक को पुलिया की डिवाइडर में घुसा दिया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। यदि उस समय सड़क पर अन्य वाहन या राहगीर मौजूद होते तो गंभीर दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पिपलियामंडी की ओर से मल्हारगढ़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में वह शराब के नशे में ट्रक को लहराते हुए चला रहा था। उसकी खतरनाक ड्राइविंग को देखकर राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना मल्हारगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मी विशाल तत्काल मौके के लिए रवाना हुए और ट्रक को रोकने का प्रयास किया। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पुलिया की डिवाइडर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद भी चालक की हरकतों से यह स्पष्ट हो गया कि वह अत्यधिक नशे की हालत में था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस द्वारा पूछताछ और कार्रवाई के दौरान चालक ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना था कि चालक जिस प्रकार वाहन चला रहा था, उससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। यदि ट्रक किसी अन्य वाहन, बाइक सवार या राहगीर को टक्कर मार देता तो कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक को मौके से हिरासत में ले लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मल्हारगढ़ थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान झारखंड निवासी महावीर के रूप में हुई है। चालक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ट्रक क्रमांक जेएच 02 एई 6199 को जब्ती में लेकर जांच शुरू कर दी है। रघुवंशी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है, ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
------

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥