*महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।*🚩🚩🚩इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई थी एक कहानी। त्याग,स्वाभिमान, शौर्यता की अमर कहानी।।🚩🚩 *✍️कुं.बलवंतसिंह हाड़ा* *ठि.बनी मनासा जिला नीमच*


जन जागृति संगम न्यूज
9302003334



*महाराणा प्रताप 🚩🚩*

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई थी एक कहानी।
त्याग,स्वाभिमान, शौर्यता की अमर कहानी।।

राजस्थानी माटी में जन्म लिया एक पुरुष अवतारी।
राजवंश का कुलदीपक,वतन की मिट्टी जिसको प्यारी।।

वीरता का तोड़ नहीं, स्वाभिमान का पहना चोला।
हिंदुआ सूरज नाम मिला, मुगलों के खिलाफ मोर्चा खोला।।

शीश झुका दें महाराणा का,ऐसी कोई तलवार नहीं।
वतन की खातिर मर मिटेंगे, झुकना स्वीकार नहीं।।

हवा से बातें करता, वो चेतक घोड़ा निराला था।
चेतक पर होकर सवार,हाथ में लिए भाला था।।

धुल चटा दी दुश्मन दल को, शत्रुओं को संघारे थे।
स्वाभिमान के खातिर जंगल में समय गुजारे थे।।

सिंह ही गर्जना करें,जब राणा प्रताप हुंकार भरे।
गीदड़ जैसे भागे दुश्मन,जान बचाने पुकार करें।।

मातृभूमि का मान रखने,सिर कभी नहीं झुकाया था।
सोते हुए दुश्मन को सपनों में भी खूब धमकाया था।।

मातृभूमि जब संकट में हो तो बुलाया नहीं जाता।
दौड़े चले आते हैं लाड़ले,उकसाया नही जाता।।

ऐसे वीर प्रतापी का ,पराक्रम सदैव याद रहेगा।
इतिहास के पन्नों में महाराणा प्रताप का नाम आबाद रहेगा।।

*महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।*🚩🚩🚩🚩🚩
*✍️कुं.बलवंतसिंह हाड़ा*
*ठि.बनी मनासा जिला नीमच*






जन जागृति संदेश सुविचार 👇🏻



*आज का राशिफल*  
17 जून 2026 बुधवार  
*जन जागृति संगम*
9302003334


*मेष* 
क्रोध के अतिरेक से बचें, अन्यथा बड़े फैसले गलत हो सकते हैं। व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता है।नौकरी में बदलाव के प्रबल योग हैं, तरक्की के नए द्वार खोलेंगे। आत्मविश्वास को सही दिशा में लगाएं।

*वृषभ*
कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। मन सामान्यतः प्रसन्न रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। आय में वृद्धि के साथ-साथ पदोन्नति के अवसर भी मिलेंगे, हालांकि कार्यभार थोड़ा अधिक रह सकता है।

*मिथुन*
बातचीत में शालीनता बनाए रखें।ऑफिस और निजी जीवन में अपने अहंकार को हावी न होने दें। अफसरों के सहयोग से नौकरी में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। अधिक परिश्रम सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।

*कर्क*
ऑफिस में अचानक कार्यक्षेत्र बदल सकता है, इसलिए सतर्क रहें।मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है, जिसका प्रभाव काम पर न पड़ने दें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से व्यापार में लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे।

*सिंह*
सेहत और निजी जीवन को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं।मन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारिक यात्राएं भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी।

*कन्या*
व्यापार में हो रहे बदलावों को सकारात्मकता के साथ स्वीकार करें।कोई शुभ समाचार मन को खुशी देगा, लेकिन आवेश में आने से बचें। मित्रों और परिजनों के सहयोग से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और लाभ के अवसर मिलेंगे।

*तुला*
लव लाइफ रोमांटिक रहेगी और परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। दिन शानदार रहने वाला है।कारोबार में विस्तार होगा, हालांकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा।

*वृश्चिक*
धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी न करें।ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर मिल सकता है। व्यापार का विस्तार होगा और परिवार के सहयोग से आप नए लाभ के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

*धनु*
मन को विचलित कर सकती है। आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस हो सकती है।माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, इसलिए अपना बजट पहले से ही तैयार रखें।

*मकर*
रोमांस के मामले में सितारे बुलंद हैं। कला जगत से जुड़े लोगों को नए और बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। नौकरी में कुछ छोटी बाधाएं आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं।

*कुंभ*
घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है, खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन मेहनत जारी रखें।

*मीन*
जीवन में एक साथ कई चुनौतियां आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहकर निर्णय लें।
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और किसी धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। बजट का पुनर्मूल्यांकन करना हितकर रहेगा।
पं सुभाष पाण्डेय

✨ Free Chat with Astrologers - Click to Explore


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*क्षत्रिय खटीक समाज का पांचवा प्रतिभा सम्मान समारोह आवर मे सम्पन्न*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥