*प्रयास ग्रुप कल मनासा में समाज के मेधावी छात्रों का करेगा सम्मान,मध्यप्रदेश,राजस्थान के प्रतिभाएं होगी पंचम सम्मान समारोह में शामिल,तैयारियां पूर्ण*
जन जागृति संगम न्यूज
राकेश कछावा
मनासा/ प्राप्त जानकारी अनुसार बंजारा समाज के युवाओं, छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु 2024,25,26 के मेधावी छात्र/छात्राओं ,खेल कूद,संगीत ओर शासकीय सेवा में नियुक्त होने वाले,विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाले युवाओं को दिनांक 14/06/2026 रविवार को 11 बजे से मनासा मंडी के समीप श्री अटल बिहारी ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र सहित सम्मानित किए जाएंगे इस कार्यक्रम हेतु नीमच जिले के सक्रिय सामाजिक संस्था बंजारा युवा शिक्षा एवं विकास समिति ( प्रयास) द्वारा सभी औपचारिकता पूर्ण कर ली गई हैं इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश,राजस्थान के बंजारा समाज के कई युवा साथी ओर छात्र/ छात्राएं ओर समाज बंधु शामिल होने वाले हैं वहीं समिति के पदाधिकारियों कार्य कर्ताओं द्वारा समाज सेवियों ने कल आयोजित होने वाले पांचवें प्रतिभावान समारोह में समाज के अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने का आह्वान कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता हेतु सोशल मीडिया ओर निमंत्रण पत्र भी देकर किया गया है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें